लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री के खेत की फसल को डरा धमकाकर लूटा,जाने पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री के खेत की फसल को डरा धमकाकर लूटा,जाने पूरा मामला
Share

बेमेतरा,प्रदेश के पूर्व मंत्री दयालदास बघेल  के खेत से धान की खड़ी फसल लूट ली गई। आरोपी ने 0.6 हेक्टेयर जमीन खेत में खड़ी धान की फसल को डरा धमकाकर काट लिया।

मामला बेमेतरा के नांदघाट थाने का है। नांदघाट थाने के प्रभारी आनंद कोमरा ने बताया कि पूर्व मंत्री दयालदास बघेल ने 15 नवंबर को ही इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुरा निवासी पूर्व मंत्री बघेल की शिकायत के मुताबिक उनके अधियारे (बटाई पर खेती करने वाला) मनोज साहू को नांदघाट थानांतर्गत ही गिधवा गांव के तीजराम साहू ने डरा धमकाकर धान की फसल लूट ली। आरोपी तीजराम ने करीब 0.6 हेक्टेयर में खड़ी धान की फसल को लूट लिया।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

कोमरा के मुताबिक लूट का यह मामला 11 या 12 नवंबर का है। पुलिस ने पूर्व मंत्री की दर्ज कराई रिपोर्ट के आधार पर आरोपी तीजराम साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही उससे उसकी जमीन से संबंधित दस्तावेज मंगाए गए हैं। पूर्व मंत्री दयाल दास बघेल की ओर से अपनी जमीन से जुड़े दस्तावेज थाने में पेश किए जा चुके हैं।

 


Share

Leave a Reply