CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

ट्रेन में मिली युवती को बनाया हमसफर, घर से लूट ले गई लाखों के जेवर

ट्रेन में मिली युवती को बनाया हमसफर, घर से लूट ले गई लाखों के जेवर
Share

यूपी अलीगढ़ में क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवक ने ट्रेन में मिली एक युवती को अपना हमसफर बना लिया। डेढ़ माह घर रहने के बाद शातिर युवती घर से लाखों के जेवर बटोर कर फरार हो गई। अब युवक शातिर युवती की तलाश में भटक रहा है। गुरुवार को पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।

वाकये के अनुसार क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। डेढ़ माह पहले वह किसी काम से ट्रेन में बैठकर दिल्ली जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच उसकी मुलाकात ट्रेन में बैठी युवती से हो गई। दोनों के बीच शुरू हुआ बातचीत का सिलसिला प्यार में बदल गया। दोनों एक दूसरे के हमसफर बनने के लिए तैयार हो गए। युवक शातिर युवती को घर ले आया और दोनों साथ-साथ रहने लगे। चार दिन पहले युवक घर से बाजार गया था। तभी शातिर युवती घर से करीब ढाई लाख रुपये की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। युवक घर वापस लौटा तो युवती को गायब देख माथा ठनक गया। तभी से वह युवती की तलाश में जुट गया है। पीड़ित थाने पहुंचा तो पुलिस ने टरका दिया। इस संबंध में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। 


Share

Leave a Reply