नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

गन्ने के खेत में अर्द्धनग्न कर लड़की के साथ की छेड़खानी, वायरल वीडियो में दिखे चेहरे तो....

गन्ने के खेत में अर्द्धनग्न कर लड़की के साथ की छेड़खानी, वायरल वीडियो में दिखे चेहरे तो....
Share

बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक गन्ने के खेत में नाबालिग किशोरी को अर्द्धनग्न कर घटना का वीडियो बनाने तथा उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गन्ने के खेत में किशोरी को अर्द्धनग्न कर छेड़खानी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की शिकायत बुधवार को मिली थी. वीडियो में आरोपियों ने एक किशोरी के साथ एक युवक को भी पकड़ कर रखा है. घटना 31 मई की बताई जा रही है.
पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस ने गांव में दबिश देकर वीडियो में दिख रहे उदयराज, सौरभ वर्मा, राम लगन और पिल्लू सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
उन्होंने बताया कि वायरल हुए वीडियो में किशोरी, युवक व आरोपियों के चेहरे साफ दिखने से उनकी आसानी से पहचान हो गयी थी. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
 


Share

Leave a Reply