BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को सेल्फी भेज लिख कुछ ऐसा, फिर नहर में तैरते मिली युवती की लाश

युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को सेल्फी भेज लिख कुछ ऐसा, फिर नहर में तैरते मिली युवती की लाश
Share

रीवा | रीवा में मॉर्निंग वॉक पर निकली युवती की नहर में लाश मिली. मौत से ऐन पहले लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को सेल्फी भेजी थी. उसमें कैप्शन लिखा था बचाना चाहते हो तो बचा लो. और बस उसके बाद उसकी लाश मिली. अब ये मामला हत्या का है या आत्महत्या का, या फिर हादसा. पुलिस को ये आत्महत्या लग रही है लेकिन परिवार को हत्या की आशंका है.
रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब नहर में तैरती एक युवती की लाश मिली. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की कल से लापता थी. घर से वो मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी लेकिन लौटकर नहीं आयी. परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की. जब कहीं नहीं मिली तो पुलिस को खबर दी.


मैं नहर किनारे खड़ी हूं...
मामला जवान लड़की के लापता होने का था इसलिए पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की. तमाम जगह ढूंढ़ने के बाद पुलिस को पता चला कि लड़की का कोई बॉयफ्रेंड है. मोबाइल रिकॉर्ड से ये भी जानकारी लगी कि मौत से ऐन पहले युवती ने बॉयफ्रेंड के मोबाइल पर एक सेल्फी भेजी थी. इसमें कैप्शन लिखा था मैं नहर के किनारे खड़ी हूं बचाना चाहते हो तो बचा लो. और बस उसके बाद लड़की की लाश मिली.


24 घंटे बाद निकली लाश
पुलिस की टीम ने एसडीआरएफ टीम की मदद से नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. तकरीबन 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार को युवती का शव निकाला जा सका. परिवार वाले अपनी बेटी की हत्या की आशंका जता रहे हैं. उनका कहना है बेटी मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी लेकिन लौटकर घर नहीं आई. उसकी हत्या की गई है.

पुलिस ने कहा-ये आत्महत्या है
इस मामले में अहम कड़ी लड़की का बॉयफ्रेंड ही है. इसलिए पुलिस ने उससे विस्तार से पूछताछ की. उसके आधार पर पुलिस का कहना है युवती ने आत्महत्या की है. अब आत्महत्या का कारण क्या है, इसका पता लगाया जा रहा है.


Share

Leave a Reply