CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सबसे कम काम और सबसे अधिक हंगामा’ यही भूपेश का मंत्र है : विष्णुदेव

सबसे कम काम और सबसे अधिक हंगामा’ यही भूपेश का मंत्र है : विष्णुदेव
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री की ओर से प्रधानमंत्री को लिखे पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि समूचे देश के लिए टीके पर एक नीति बनी है। प्रधानमंत्री सवा अरब से ऊपर देश की जनता के लिए चिंता कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक करोड़ टीके की व्यवस्था करने में राजनीति सूझ रही है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश बघेल की गलत नीतियों का खामियाजा भुगतने को मजबूर है। केवल डींगें हांकने से काम नही चलता, काम भी करना पड़ता है। अब मुख्यमंत्री को हल्की राजनीति छोड़ जल्द से जल्द टीके की बुकिंग करनी चाहिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि अन्य प्रदेश टीके की बुकिंग में आगे निकल जाए और प्रदेश पत्राचार में माहिर मुख्यमंत्री की कलाबाजी ही दिखाते रह गये। उन्होंने कहा कि ‘सबसे कम काम और सबसे अधिक हंगामा’ यही भूपेश बघेल का मंत्र बन गया है। भूपेश बघेल को ऐसी राजनीति छोड़ छत्तीसगढ़ की जनता के लिए सकारात्मक कार्य करना चाहिए अन्यथा जनता उन्हें माफ नही करेगी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि डी एम फ फण्ड, कैम्पा फण्ड और मुख्यमंत्री कोष में हजार करोड़ से ऊपर रकम मौजूद हैं, जिसका उपयोग टीके के लिए करना चाहिए। प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने पूछा कि जब कैम्पा मद से नियम विरुद्ध लक्जरी गाड़ी खरीदी जा सकती है तो टीके क्यो नही?
 


Share

Leave a Reply