प्रेमी जोड़े ने पुलिस थाने में खाया जहर...
मध्य प्रदेश : ग्वालियर जिले से एक प्रेमी जोड़े ने प्रेम प्रसंग के चलते जहर खा लेने की घटना निकल कर सामने आ रही है। प्रेमी और प्रेमिका ने जहर खा लिया। इसके बाद दोनों जनकगंज थाने पहुंच गए। आनन-फानन में प्रेमी युवक कृष्णा जैन को अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई है। वहीं लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल, जनकगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट हुई है। वहीं इस मामले में मजिस्ट्रेयिल जांच के भी आदेश कर दिए गए हैं।
दरअसल ग्वालियर में एक लड़का ओर लड़की में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कल जनकगंज थाना पुलिस ने रात में युवक कृष्ण जैन और युवती को थाने में बुलाया था। इस दौरान लड़का-लड़की दोनों मीठी सुपारी के अंदर सल्फास रखे हुए थे। लड़के ने सुपारी के अंदर से सल्फास खा लिया। आनन-फानन में पुलिस के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
लड़की के सल्फास की मात्रा कम थी। लेकिन इसलिए वह अस्पताल में एडमिट है। वहीं पुलिस के अलाधिकारियों को मामले की जानकारी लगते ही। वह भी मौके पर पहुंच गए है।







.jpeg)












