BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान,परिवार वालों को नहीं मंजूर था उनका प्रेम

 प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान,परिवार वालों को नहीं मंजूर था उनका प्रेम
Share

बीकानेर: बीकानेर जिले के पांचू पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक-युवती के शव पेड़ से लटके पाये गये। थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया कि सारुंडा गांव के पास रोही में दुपट्टे से एक युवक युवती के पेड़ से लटके होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पुखराज नायक व लीला नायक के रूप में की गई है। दोनों की उम्र लगभग 23 वर्ष है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों के बीच प्रेमप्रसंग चल रहा था लेकिन उनका परिवार इसके खिलाफ था, जिसके चलते दोनों सोमवार से घर से गायब थे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। पुलिस ने इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a Reply