BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

शहर की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए महापौर के पास नहीं है समय, सभापति से जल्द करने कहा ये काम - मीनल चौबे

शहर की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए महापौर के पास नहीं है समय, सभापति से जल्द करने कहा ये काम - मीनल चौबे
Share

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल ने शहर के सभी 70 वार्ड में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा करने के लिए सभापति से मुलाकात कर सामान्य सभा बुलाने की मांग की है।
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर के 70 वार्डों में विकास की हालत बहुत दयनीय है। पूर्व की सामान्य सभा में भी भाजपा पार्षद दल ने सभी वार्डों की समस्याओं को लेकर अलग से चर्चा करने का समय मांगा था । परंतु आज तक वह समय नहीं मिल पाया है। मीनल चौबे ने कहा कि एक तरफ महापौर शहर में विकास की गंगा बहाने के दावे करते हैं। परंतु पार्षद दल जब उनसे समस्याओं पर चर्चा करना चाहते है तेो सामान्य सभा के आयोजन में रुचि नहीं दिखाते है.उन्होंने कहा कि विगत दिनों बरसात के मौसम में शहर ने देखा है कि कुछ घंटे की बारिश में शहर तालाब बन जाते थे। जबकि इससे पहले महापौर नाली और नाले चौड़ीकरण के बड़े-बड़े दावे करते रहे।
भाजपा पार्षद दल ने आरोप लगाया कि चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण को ही महापौर शायद शहर का विकास समझते हैं । यह साफ बताता है कि वे जिम्मेदारी से मुंह चुराना चाहते हैं। इसीलिए भाजपा पार्षद दल ने अपने संवैधानिक अधिकार के तहत सामान्य सभा बुलाकर वहां अपनी बात रखने हेतु सभापति से अनुरोध किया है।
भाजपा पार्षद दल के उपसभापति मनोज वर्मा, प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे, कामनी देवांगन, कमलेश वर्मा, गोदावरी साहू, आशु चंद्रवंशी, विनोद अग्रवाल, सुशीला धीवर, रवि ध्रुव, चंद्रपाल धनगर, राम प्रजापति , सावित्री साहू, भोला साहू, सीमा मुकेश कंदोई, सरिता वर्मा, कुँवर राजियांत ध्रुव ने सभापति से मुलाकात की। उपरोक्त जानकारी भाजपा रायपुर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने दी।

 


Share

Leave a Reply