नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

ध्वजारोहण करने पहुंचे मंत्री ने उल्टा फहरा दिया तिरंगा, सैल्यूट भी किया, भाजपा ने की इस्तीफे की मांग

ध्वजारोहण करने पहुंचे मंत्री ने उल्टा फहरा दिया तिरंगा, सैल्यूट भी किया, भाजपा ने की इस्तीफे की मांग
Share

केरल सरकार में मंत्री अहमद देवरकोविल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर उल्टा राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। अहमद देवरकोविल ने पहले तो झंडा उल्टा फहराया और फिर उसे सैल्यूट भी किया। जैसे ही मामला सामने आया विपक्षी पार्टी बीजेपी ने तिरंगे के प्रति अनादर दिखाने को लेकर उनके इस्तीफे की मांग कर दी है।
बुधवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य के मंत्री अहमद देवरकोविल कसारगोड म्यूनिसिपल स्टेडियम में झंडा फहराया। दिलचस्प बात यह है कि इस मौके पर मौजूद मंत्री, जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित किसी ने भी इस चूक पर ध्यान नहीं दिया।
झंडा फहराने के बाद मंत्री ने उसे सलामी दी और अपने भाषण के साथ आगे बढ़े। इस बीच कार्यक्रम को कवर करने पहुंचे कुछ मीडियाकर्मियों ने झंडा उल्टा फहराए जाने की ओर इशारा किया। मंत्री को भी अपनी गलती का एहसास हो गया और वो फौरन मंच से वापस आए तिरंगे को नीचे उतारा और फिर सही करके दोबारा से फहराया।
देखते ही देखते मामला तुल पकड़ लिया और बीजेपी के राज्य प्रमुख के सुरेंद्रन ने देवरकोविल के तत्काल इस्तीफे की मांग की और उनके ऊपर औऱ राष्ट्रय ध्वज का अनादर करने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज किया जाए। सुरेंद्रन ने कहा 'यह गंभीर चिंता का विषय है कि तिरंगे को उल्टा फहराने के बाद मंत्री ने भी सलामी दी। यह हास्यास्पद है कि इतनी गंभीर गलती के बावजूद न तो मंत्री को और न ही अधिकारियों को गलती का अहसास हुआ।'

 


Share

Leave a Reply