BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चूहे ने बड़े चाव से कुतर डाले 2 लाख रुपये, व्यक्ति ने इस लिए जुटाए थे पैसे, पढ़ें पूरी खबर

चूहे ने बड़े चाव से कुतर डाले 2 लाख रुपये, व्यक्ति ने इस लिए जुटाए थे पैसे, पढ़ें पूरी खबर
Share

तेलंगाना | तेलंगाना से एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है | खबर है कि तेलंगाना के एक किसान को 2 लाख रुपयों का नुकसान हुआ है | आप यह जान कर हैरान हो जायेंगे कि ये नुकसान कैसे या किस वजह से हुआ है | असल यहां एक किसान के बैग में रखे रुपयों को चुहों ने कुतर डाला। वह भी हजार-दो हजार रुपए नहीं, बल्कि पूरे दो लाख रुपए। 

कपड़े के बैग में आलमारी में रखे थे
रेड्डी नायक तेलंगाना के इंदिरानगर थांडा के वेमनूर गांव का रहने वाला किसान है। उसने अपने रुपयों को एक बैग में डालकर आलमारी में रख दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेड‌्डी ने यह पैसे पेट के ऑपरेशन के लिए जुटाए थे। पूरा पैसा पांच-पांच सौ रुपए की नोट की शक्ल में था। रेड‌्डी के मुताबिक इसमें कुछ पैसे तो उसने सब्जी बेचकर जुटाए थे। वहीं कुछ पैसे रिश्तेदारों से मांगकर जुटाए थे। पूरी रकम दो लाख की थी, जिसे एक कपड़े के बैग में भरकर आलमारी में रख दिया था। एक दिन जब उसने आलमारी खोली तो देखा कि पूरा पैसा चूहों ने कुतर डाला है। 

 

बैंकों ने भी कर दिया इंकार
रेड्डी नायक अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए सब्जियां बेचता है। वह अपने दोपहिया वाहन पर सब्जी का बैग रखकर घर-घर लेकर जाता है। रेड्डी ने बताया कि उसने फटे हुए नोटों को बदलने के लिए कई बैंकों से संपर्क किया, लेकिन सभी बैंक अधिकारियों ने साफ-साफ मना कर दिया। हालांकि बैंकों ने उसे अपनी समस्या को आरबीआई की हैदराबाद शाखा में बताने के लिए जरूर कहा है। गौरतलब है कि आरबीआई ने हाल ही में बैंकों को निर्देश दिया है कि कटी-फटी नोटों को बदल लिया जाए। लेकिन चूहों द्वारा आधे चबाए नोट के मामले का समाधान नहीं दिख रहा है।


Share

Leave a Reply