लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

कोरोना संक्रमण नियंत्रित होते ही छत्तीसगढ़ में बढी विकास की रफ्तार : आरपी सिंह

 कोरोना संक्रमण नियंत्रित होते ही छत्तीसगढ़ में बढी विकास की रफ्तार : आरपी सिंह
Share

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आर पी सिंह ने आज एक बयान जारी करते हुए यह कहा है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी के ऊपर प्रभावपूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लेने के बाद अब सरकार का पूरा फोकस फिर से विकास कार्यों की तरफ हो गया है। विकास की जो रफ्तार करोना काल की वजह से बाधित हुई थी अब वह दोगुनी रफ्तार पकड़ चुकी है। कांग्रेस प्रवक्ता सिंह ने आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि मात्र पिछले 3 दिनों में ही महासमुंद, बलौदा बाजार, भाटापारा, बालोद, दुर्ग, गरियाबंद एवं कबीरधाम जिले में 1742.71 करोड रुपए के 1808 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन संपन्न हुआ है। इसमें कुल 1015 कार्यों का भूमिपूजन जिसकी कुल लागत 1244.84 करोड़ रुपए है तथा 793 कार्यों का लोकार्पण जिसकी कुल लागत 497.86 करोड़ रुपये है का लोकार्पण हुआ है। यह बताता है कि आने वाले समय में प्रदेश के सभी जिलो का विकास तीव्रतम गति से होगा। मुख्यमंत्री बघेल स्वयं इन विकास कार्यों की निरंतर एवं नियमित निगरानी कर रहे हैं ताकि सुनिश्चित समय अवधि के भीतर यह सभी निर्माण कार्य संपन्न हो सके और प्रदेश की जनता को सुविधाएं उपलब्ध हो सके। विकास की रफ्तार बताती है कि आम जनता ने `भूपेश है तो भरोसा है` का जो नारा दिया था वह अब फलीभूत होता नजर आ रहा है।

Share

Leave a Reply