छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

लगातार महंगे होते सोने के दाम में आज आई गिरावट

लगातार महंगे होते सोने के दाम में आज आई गिरावट
Share

नई दिल्ली। लगातार तेजी दिखाने के बाद आज सोने की कीमतों में गिरावट आई है। सोमवार शाम 54,946 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना आज सुबह 54,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। यानी आज सोने की कीमतों में 196 रुपये की गिरावट आई है। आगे के कारोबार में भी ये गिरावट रिकवर नहीं हो रही बल्कि और बढ़ती दिख रही है। बाजार खुलने के चंद मिनटों में ही सोने ने 54,571 का निम्नतम स्तर छू लिया, जबकि उच्चतम स्तर 54,750 से ऊपर नहीं बढ़ सका। सोने में लगातार आ रही तेजी और कोरोना वायरस के चलते सुरक्षित निवेश का ठिकाना होने के चलते इसमें खूब निवेश हो रहा है। आज की गिरावट की सबसे बड़ी वजह मुनाफावसूली हो सकती है।

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में सोमवार को सोना 171 रुपये की तेजी के साथ 54,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने में डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 171 रुपये यानी 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 16,346 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली से सोने की कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,041.20 डॉलर प्रति औंस हो गया।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 238 रुपये और सुधर कर 56,122 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछला भाव 55,884 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 960 रुपये की तेजी के साथ 76,520 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी जो पिछले कारोबारी सत्र में 75,560 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ''रुपये में सुधार आने के कारण सोने में तेजी पर कुछ अंकुश्स लगा रहा। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जींस अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिका-चीन के गहराते तनाव और कोविड19 हालात के चलते सोने और चांदी को निवेश की सुरक्षित जगह माना जा रहा है। यही कारण है इनमें जोरदार तेजी है। पिछले सप्ता हर रोज सोने का भाव तेजी पर रहा। उनका मानना है कि निकट भविष्य में घरेलू बाजार में सोना घट-बढ़ कर 54,700-55,400 रुपये के बीच और विश्व बाजार में 2025-2050 डालर प्रति औंस के बीच रहेगा।

पिछले 16 दिनों से लगातार सोने की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है। राजधानी दिल्ली में सर्राफा बाजार में यह 57 हजार के स्तर को क्रॉस कर चुका है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 2000 डॉलर को क्रॉस कर लगातार आगे की ओर बढ़ रहा है। चांदी की कीमत 77 हजार पार कर बहुत तेजी से 80 हजार की ओर बढ़ रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिवाली तक सोने का भाव नया रेकॉर्ड बनाएगा। वहीं जेपी मॉर्गन का कहना है कि वर्तमान में आर्थिक, महामारी और राजनीतिक हालात के मद्देनजर इसकी पूरी संभावना है कि सोना 70 हजार के स्तर को दिवाली तक छू जाए। उनका कहना है कि अगर कोरोना वैक्सीन आ भी जाती है तो भी ग्लोबल इकॉनमी में सुधार में अभी काफी समय है। तब तक सोने की कीमत में तेजी दर्ज की जाएगी।

Share

Leave a Reply