BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

10 महीने से सूने पड़े स्कूलों में फिर लौटने लगी रौनक, कई राज्यों में आज से खुल रहे स्कूल

10 महीने से सूने पड़े स्कूलों में फिर लौटने लगी रौनक, कई राज्यों में आज से खुल रहे स्कूल
Share

नई दिल्ली। दस माह से छात्रों के बिना सूने पड़े स्कूलों में एक बार फिर नए नियमों के साथ पढ़ाई शुरू होगी। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक, मेघालय राज्यों में स्कूल खुलेंगे। इन राज्यों के स्कूल अलग-अलग कक्षाओं के आधार पर खोले जा रहे हैं। जबकि कई राज्यों ने फरवरी के दूसरे सप्ताह से कक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया है।
 
 
कोरोना संक्रमण संबंधी सावधानियों के साथ ही कक्षाएं लगेंगी और शिक्षकों और बच्चों को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। छात्र-छात्राएं केवल अभिभावकों की स्वीकृति पत्र के साथ ही स्कूल में प्रवेश पा सकेंगे। राज्य सरकार की ओर से जहां स्कूल खोलने का दिशा-निर्देश जारी किया गया है, वहीं स्कूल प्रशासन भी पूरी सावधानी व सतर्कता से बच्चों को स्कूल आने के लिए निर्देशित किए है। राज्य सरकार और स्कूली शिक्षा विभाग ने कहा कि 10 महीने तक स्कूल और कॉलेज बंद होने के बाद अब उन्हें परीक्षाओं और प्रैक्टिकल की तैयारियों के लिए खोला जा रहा है, इसलिए स्कूलों और कॉलेजों को दोबारा खोलने संबंधी पूरी व्यवस्था करना जरूरी है।
 
 
उन्होंने अधिकारियों को स्कूलों व कॉलेजों में जाकर कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर क्लास में शारीरिक दूरी का पालन किया जाए। मास्क लगाना जरूरी हो। सैनिटाइजर की उपलब्धता हो। बता दें, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अक्तूबर में ही स्कूल खोलने का फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ दिया था।
 
 
शिक्षण संस्थान खोलने के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए गए थे। इसमें स्कूल आने वाले छात्रों के अभिभावकों से लिखित अनुमति लेनी अनिवार्य है। इसके अलावा सर्दी-जुकाम या बुखार वाले बच्चों और कंटेनमेंट एरिया वाले छात्रों को स्कूल आने की अनुमति नहीं होगी। इसके बाद कई राज्यों ने अक्तूबर-नवंबर में स्कूल खोले, लेकिन उपस्थिति महज एक से दो फीसदी तक रही। इसके चलते और कोरोना संक्रमण बढने के चलते राज्यों के शिक्षा विभाग ने दोबारा स्कूल बंद कर दिए।  

Share

Leave a Reply