BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नाबालिग के मां बनने पर खुला रेप का राज, भाई ही बना दरिंदा, जाने कहाँ की है ये खबर

 नाबालिग के मां बनने पर खुला रेप का राज, भाई ही बना दरिंदा, जाने कहाँ की है ये खबर
Share

जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले की एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद पता चला कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। घटना सामने आते ही पुलिस सक्रिय हुई और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों में लड़की का भाई भी शामिल है। पादुकलां थाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर नरोत्तम सिंह ने बताया कि पीडि़त लड़की की उम्र 14 वर्ष है और वह अविवाहित है। मामला तब सामने आया जब लड़की को लेकर परिवार वाले रविवार को अजमेर के एक अस्पताल पहुंचे। यहां लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने नाबालिग के बच्चे को जन्म देने की सूचना पुलिस को दी। नाबालिग लड़की अपने बच्चे के साथ पुलिस और चिकित्सा देखरेख में है। नाबालिग के परिवार के बयानों के आधार पर उसके भाई और तीन अन्य ग्रामीणों को बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों को लेकर बनाए गए पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। पीडि़ता के परिवार के सदस्यों ने कबूल किया कि उसके भाई और उसी गांव के तीन लोगों ने लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। जब एसएचओ से आरोपियों की उम्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चारों का डीएनए परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही उम्र आदि की जानकारी मिल पाएगी।

Share

Leave a Reply