BIG BREAKING : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे की कार में जिन्दा जलने से हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस
शिलांग | मेघालय के री-भोई जिले में शनिवार को एक कार में आग लग जाने पर उसमें सवार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ई. के. मावलोंग के बेटे की झुलस कर मौत हो गई | पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इंफाल स्थित केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध एक कॉलेज में सहायक प्रोफेसर फर्डिनेंड बंशान लिंगदोह, कांग्रेस के मौजूदा विधायक जॉर्ज लिंगदोह के भाई थे |
पुलिस ने बताया कि फर्डिनेंड का शव उमरान में उनकी कार के अंदर झुलसा हुआ मिला था | उनके परिवार के सदस्यों ने भी इस हादसे की पुष्टि की है | उनकी कार शिलांग-गुवाहाटी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे मिली |
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक आग पूरी तरह से कार पूरी तरह से जल चुकी थी | उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है |







.jpeg)












