BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

खूब बिक रही इस कंपनी की SUV, सबसे कम समय में 3 लाख गाड़ियां बेची

खूब बिक रही इस कंपनी की SUV, सबसे कम समय में 3 लाख गाड़ियां बेची
Share

भारतीय बाजार में किआ इंडिया (Kia India) बिक्री के मामले में एक और मुकाम पर पहुंच गई है। कंपनी ने भारत में 3 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री कर डाली। कंपनी का दावा है कि किआ ने सबसे कम समय में 3 लाख कारों की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। किआ ने दो साल पहले भारत में एंट्री ली थी। पहले एक साल में किआ ने 1 लाख गाड़ियां बेची थीं, जबकि अगले एक साल में इसकी 2 लाख कारों की बिक्री हो गई। इस तरह दो सालों में कंपनी कुल 3 लाख से ज्यादा कार बेच चुकी है।
SUV ने बढ़ाई बिक्री की रफ्तार
किआ ने Seltos SUV के साथ भारतीय बाजार में दस्तक दी थी। यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। खास बात है कि 3,00,000वीं कार भी किआ सेल्टॉस ही रही। कंपनी की कुल बिक्री में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेले इस कार की रही। दूसरे नंबर पर Kia Sonet कॉम्पैक्ट एसयूवी रही, जिसने बिक्री के 32 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा किया। जबकि किआ कार्निवल की अब तक 7,310 यूनिट्स बिक चुकी हैं।
6 महीने में Kia ने बेच डाली 1 लाख गाड़ियां
जुलाई 2021 में आए कार सेल्स रिजल्ट के दौरान कंपनी ने बताया था कि किआ की पिछले 6 महीने में 1 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकी थीं। इसके साथ ही अकेले जुलाई में ही कंपनी ने 15,016 गाड़ियों की बिक्री की है। इस तरह जुलाई 2021 में किआ इंडिया ने 76 फीसदी की सालाना (YoY) ग्रोथ हासिल की। जुलाई में कंपनी की कुल बिक्री में सबसे बड़ा योगदान सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet का रहा था, जिसकी कुल 7,675 यूनिट्स बिकी।
आ रही नई MPV
कंपनी अब अपने चौथे प्रोडक्ट पर काम कर रही है, जो एक कॉम्पैक्ट MPV हो सकती है। इसकी लॉन्चिंग साल 2022 की शुरुआत में की जाएगी। Kia KY कोडनेम वाली इस कार का मुकाबला मारुति एर्टिगा, महिंद्रा मराज़ो और हुंडई व एमजी की आने वाली कॉम्पैक्ट एमपीवी के साथ रहेगा। इसमें किआ सेल्टोस से इंस्पायर्ड डिजाइन, फीचर्स और इंजन रहने की संभावना है।
 


Share

Leave a Reply