नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

चुकंदर में छिपा है सेहत का खज़ाना, डाइजेशन से लेकर गट हेल्थ तक बनाता है बेहतर

चुकंदर में छिपा है सेहत का खज़ाना, डाइजेशन से लेकर गट हेल्थ तक बनाता है बेहतर
Share

सर्दियों का सीजन शुरू होते ही हमारे खानपान में बदलाव आने लग जाता है. हम हरी सब्जियां का सेवन ज्यादा शुरू कर देते हैं. यह सब्जियां हमें बीमारियों से बचा के रखती है. इन्हीं में से एक सब्जी है बीटरुट यानि चुकंदर. लाल रंग के कंद वाली ये सब्जी पोषक तत्वों का भंडार है. इसमें मैग्नीशियम, फोलेट, पोटैशियम, विटामिन बी6, कार्ब, आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं जो हमारे शरीर के अंगो के संचालन के लिए जरूरी होते हैं. इस सब्जी की खास बात यह है कि आप इसे पका भी सकते हैं, इसका जूस भी बना सकते हैं और सलाद के रूप में इसे कच्चा भी खा सकते हैं. चलिए खबर के जरिए इसके फायदों के बारे में जानते हैं.

चुकंदर खाने से शरीर को होने वाले फायदे

1.बेहतर डाइजेशन में इफेक्टिव
बीटरुट में अच्छी खासी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है. साथ ही ये हमारी पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. तो अगर आप चुकंदर को सर्दी के मौसम में अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो आपका डाइजेशन हमेशा अच्छा बना रहेगा.

2. शरीर में सूजन को करता है कम
इस सब्जी में एंटीऑक्सीकडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर के अंगो में होने वाली सूजन को घटाते हैं. चुकंदर का यही गुण शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है और कैंसर के खतरे को भी कम करता है.

3. नेचुरल डिटॉक्स
चुकंदर खाने से बॉडी का डिटॉक्स अपने आप हो जाता है. इसमें पावरफुल एंजाइम्स मौजूद रहते हैं जो बॉडी को अपने आप डिटॉक्स कर देते हैं. नेचुरल डोटॉक्स होने के कारण ही चुकंदर खाने से आपका वजन कम होता है.

4. गट हेल्थ के लिए होता है अच्छा
इस सब्जी में प्री बायोटिक और फाइबर पाया जाता है जो गुड बैक्टीरिया को हेल्दी रखते हैं. इन्हें हेल्दी रखने से शरीर में पेट की समस्याओं से राहत मिलती है.

 


Share

Leave a Reply