नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : देश के उपराष्ट्रपति हुए कोरोना संक्रमित, ट्विट कर की ये अपील

बड़ी खबर : देश के उपराष्ट्रपति हुए कोरोना संक्रमित, ट्विट कर की ये अपील
Share

नई दिल्ली | देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने खुद को एक हफ्ते के लिए आइसोलेट करने का फैसला किया है. उप राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके संक्रमण की जानकारी साझा की गई है.

उप राष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट से शाम करीब पौने पांच बजे दो ट्वीट किए गए. लिखा गया, "उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू आज कोविड टेस्ट रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए. वे आजकल हैदराबाद में हैं. कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने स्वयं को एक सप्ताह के लिए अलग आइसोलेट रखने का निर्णय किया है."

अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा गया, "उपराष्ट्रपति ने आग्रह किया है कि विगत दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए थे, वे भी स्वयं को अलग रखें और अपनी जांच करवाएं."

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होना मुश्किल
26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह होना है, लेकिन उससे ऐन पहले उपराष्ट्रपति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. ऐसे में अब माना जा रहा है कि वो इस साल समारोह में शामिल नहीं सकेंगे. दरअसल उपराष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात को साफ साफ लिखा गया है कि वेंकैया नायडू ने खुद को एक हफ्ते के लिए आइसोलेट करने का फैसला किया है.


Share

Leave a Reply