BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

सारा देश जानता है मोदी कितने सच्चे, कितने झूठे हैं- सुशील आनंद शुक्ला

सारा देश जानता है मोदी कितने सच्चे, कितने झूठे हैं- सुशील आनंद शुक्ला
Share

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सच्चा बताये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि देश की जनता अच्छी तरह जान चुकी है कि मोदी कितने सच्चे और कितने झूठे हैं ।मोदी झूठ बोलने का विश्व कीर्तिमान बना चुके हैं। अपनी जनता से जितना झूठ मोदी बोलते हैं, उतना संसार के किसी नेता ने नहीं बोला। वर्ष 2014 में किसानों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों को झूठे ख्वाब दिखाकर सत्ता में आये और जनता के हर वर्ग को अपनी नीतियों के जरिये प्रताड़ित किया। किसानों को लागत का दोगुना दाम देने का झांसा देने वाले तीन काले कानून ले आये। इनका इरादा किसानों को चंद औद्योगिक घरानों का गुलाम बनाकर रख देने का था। एक अदालती फैसले से कोई महान नहीं बन जाता अदालत का फैसला शिरोधार्य है। गुजरात की तत्कालीन परिस्थितियों के मंजर को देश की जनता भूली नहीं है।इंसाफ की आखिरी एक और अदालत है ऊपर वाले कि अदालत उन हजारों हजार लोगों को वहाँ निराश नही होना पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी ने हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का भरोसा दिलाया था और उनकी नीतियों के देश को बेरोजगारी की सौगात दे दी। लाखों युवाओं की नौकरी छीन ली गई। महिलाओं को महंगाई से निजात दिलाने का झांसा देकर महंगाई को आसमान पर पहुंचा दिया। पेट्रोल डीजल में जनता को लूट लिया। बुजुर्गों को मिलने वाली रेलवे रियायत छीन ली। देश की धरोहरों को नीलाम कर दिया।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गुजरात दंगों में जो लोग मारे गए, वे भी इस देश के नागरिक थे। उनको जीवन जीने का सुरक्षित माहौल देना तत्कालीन सरकार का दायित्व था जो उस समय की गुजरात सरकार नहीं कर पाई थी वे हताहत लोग भी इस देश की संतान थे। इसके अलावा मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश भर में जिन किसानों और तंगहाली में जिन बेरोजगार युवाओं ने आत्महत्या की है, उसका हिसाब कौन देगा? देश की आम जनता जो तिल तिलकर मर रही है, उसका जवाब कौन देगा?
 


Share

Leave a Reply