BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बेरोजगार पति को टोकना पत्नी को पड़ गया भारी, गुस्से में पति ने कर दिया ये काम

बेरोजगार पति को टोकना पत्नी को पड़ गया भारी, गुस्से में पति ने कर दिया ये काम
Share

काम न करने और आमदनी न होने से पत्नी के साथ अक्स र होने वाले विवाद के गुस्सेम में एक पति ने सोमवार की देर शाम पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला और पत्नी के सभी जेवरात नगदी लेकर हत्यारोपी पति मौके से भाग निकला। बेटे के घर पहुंचने पर जानकारी हुई तो सनसनी फैल गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के गोहरारी गांव निवासी राजेन्द्र उर्फ सुद्दी तिवारी सूरत में रहकर मजदूरी करता था। बताया कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान काम छूट जाने पर वह घर वापस आ गया था। मौजूदा समय में वह गाजीपुर क्षेत्र के बड़नपुर चौराहे पर श्याम कुमार के मकान में पत्नी ममता तिवारी व दो बेटों राज तिवारी और दीपक के साथ रह रहा था। वहीं सामने लिए प्लाट में निर्माण भी करा रहा था। पिछले काफी समय से राजेन्द्र घर पर खाली बैठा था जिसका विरोध उसका पत्नी करती थी। जिसे लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। सोमवार शाम बड़ा बेटा राज तिवारी अपने मौसा के गांव गया था, वहीं दीपक शहर आया हुआ था।
दीपक शाम को जब घर पहुंचा तो घर के बाहर ममता कंबल में ढंकी हुई पड़ी थी। उसने कंबल हटाया तो मां को लहूलुहान हालत में देख उसकी चीख निकल गई। गले में कई वार थे और वहीं कुल्हाड़ी पड़ी थी। मामले की जानकारी पर अन्य परिजन भी पहुंचे और आरोप लगाया कि राजेन्द्र ने ममता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और सारे जेवरात लेकर भाग निकला। मामले की जानकारी पर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपित पति की तलाश की जा रही है।
 


Share

Leave a Reply