CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

ज्वैलरी शॉप में करोड़ो की चोरी: फिल्मी अंदाज में सुरंग बनाकर दिया चोरी की घटना को अंजाम

 ज्वैलरी शॉप में करोड़ो की चोरी: फिल्मी अंदाज में सुरंग बनाकर दिया चोरी की घटना को अंजाम
Share

ठाणे। नवी मुंबई में चोरों ने फिल्मी अंदाज में एक ज्वैलरी की दुकान पर हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने बड़े ही शातिर तरीके से पहले ज्वैलरी शॉप के बगल में एक दुकान किराए पर ली और फिर दोनों दुकानों के बीच की दीवार में ड्रिलिंग मशीन की मदद से छेद करके करोड़ों रुपए का माल उड़ा ले गए। जिस आदमी ने यूनिक तरीके से इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है वह झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

चोरों ने पहले वर्तक नगर के पोखरण रोड पर स्थित वरिमाता ज्वैलरी शॉप पर कुछ दिन नजर रखी। जब उन्हें पता चला कि ज्वैलरी की दुकान के बगल वाली दुकान खाली है तो उन्होंने दुकान मालिक से वह दुकान किराए पर ले ली। इसके बाद चोरों ने गैस कटर से लेकर बाकी वो सब सामान इकठ्ठा कर लिया, जिससे उन्हें ज्वैलरी निकालने में सहूलियत मिलनी थी। इसके बाद चोरों ने एक हफ्ते तक ज्वैलरी की दुकान की टाइमिंग, और ये भी कि हफ्ते में किस दिन बंद रहती है, इन सब चीजों पर नजर रखी।

दुकान किराए पर लेने वाला शख्स का नाम राहुल अब्दुल माजिद शैख़ है। उसने किराए पर ली दुकान के आगे अब्दुल फ्रूट्स नाम से एक साइनबोर्ड भी लगाया था। 17 जनवरी की रात राहुल ने अपने चार दोस्तों के साथ दुकान में छेद करके अंदर रखा सारा माल उड़ा लिया। बताया जा रहा है कि चोरी किए हुए सामान की कीमत करीब 37 करोड़ रुपए है। जब पुलिस को राहुल और इसके एक दोस्त साहेब अकबर शैख़ के बारे में सूचना मिली तो पुलिस ने कुछ ज्वैलरी के साथ इन दोनों को अपनी कस्टडी में ले लिया। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस बाकी चोरों को पकडऩे की कोशिश कर रही है।

Share

Leave a Reply