BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बारात में आया ट्रैक्टर ट्राली सहित हुआ चोरी, जाँच में जुटी पुलिस..

बारात में आया ट्रैक्टर ट्राली सहित हुआ चोरी, जाँच में जुटी पुलिस..
Share

शिकोहाबाद : बारात लेकर आये ट्रैक्टर को रात में अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। जानकारी होने पर ट्रैक्टर स्वामी और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन ट्रैक्टर का कहीं कोई पता नहीं चला। ट्रैक्टर चोरी होने की जानकारी स्वामी ने डायल 112 पर दी। थाना पुलिस ने घटना की जानकारी की और ट्रैक्टर की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।


नगला उम्मेद (कटैना हर्षा) निवासी राम दुलारे यादव ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें कहा है कि वह गांव के ही बाचाराम के लड़के कैलाश की शादी में अपने ट्रैक्टर से बारात लेकर नसीरपुर के गांव आलीपुर गुढ़ा आया था। रात के समय उसके ट्रैक्टर को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। दरवाजे के समय जब सभी बाराती कार्यक्रम में मसगूल थे, तभी उसके ट्रैक्टर को चोरी कर ले गये। जानकारी होते ही बारात में भी खलबली मच गई। तलाश किया लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पीडि़त ने थाने में तहरीर दी है। पीडि़त का आरोप है कि पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़ का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जानकारी की जा रही है।
 


Share

Leave a Reply