नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

फिर लॉकडाउन: प्रदेश में 3 अगस्त तक लगा लॉकडाउन, इन्हे मिली छूट

 फिर लॉकडाउन: प्रदेश में 3 अगस्त तक लगा लॉकडाउन, इन्हे मिली छूट
Share

Uttarakhand Lockdown Update: उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू को 3 अगस्त तक बढ़ाया गया है. हालांकि इस दौरान कई सारी ढील दी गई हैं. उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने कोविड कर्फ्यू को 27 जुलाई से 3 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है. इसमें काफी छूट दी गई है. सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न प्रकार की जिन गतिविधियों पर रोक लगाई गई थी, अब सक्षम अधिकारी के की अनुमति पर उनका आयोजन किया जा सकता है.

उन्होंने बताया कि स्पा और सैलून को खोलने का निर्णय लिया गया है. वहीं सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय अब चाहें तो 100% उपस्थिति के साथ खोल सकते हैं. इसके अलावा ट्रेनिंग संस्थानों को भी खोलने का निर्णय लिया गया है.

बता दें कि कोविड कर्फ्यू को 3 अगस्त तक बढ़ाने के इस फैसले से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र और इसमें कार्यरत कार्मियों के लिए 205 करोड़ रूपये से अधिक के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की है. इससे प्रदेश के 3,73,568 लोग लाभान्वित होंगे.

उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित पैकेज में अगले 5 महीने आशा फसिलिटेटर एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को 2,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे. स्वास्थ्य विभाग के ग्रुप सी व डी के कार्मिकों को 3,000 और चिकित्सकों को 10,000 रुपये की धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी.

Share

Leave a Reply