नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

च्विंगम चबाने से होते हैं लाजवाब फायदे...

च्विंगम चबाने से होते हैं लाजवाब फायदे...
Share

अक्सर आपको लोग च्विंगम चबाते होंगे या आपको ऐसे लोग दिख जाते होंगे जो च्विंगम चबाते होंगे। जी दरअसल च्विंगम चबाने से मसूड़ों और सिर पर काफी प्रभाव पड़ता है। कई लोग खाली समय चुइंगम चबाना या किसी काम को करते वक्त चुइंगम चबाना पसंद करते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं च्विंगम चबाने के फायदे।
च्विंगम चबाने के फायदे
जी दरअसल लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार दोपहर का खाना खाने के बाद जो लोग च्विंगम चबाते हैं, उन्हें पूरे दिन भूख कम लगती है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा वह लोग अधिक कैलोरी वाले खाने-पीने के सामान को खाने से बचते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटिश साइंसेज इंस्टिट्यूट के प्रोफेसर एंड्रयू शोले का कहना है कि च्विंगम चबाने से शॉर्ट टर्म मेमोरी की समस्या में 35 प्रतिशत से अधिक का सुधार होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि च्विंगम चबाने के दौरान दिमाग में खून का प्रवाह भी अच्छे से होता है।

पाचन क्रिया भी बेहतर
मनोवैज्ञानिकों के अनुसार च्विंगम चबाने से तनाव कम होता है। केवल यही नहीं बल्कि लोग इसे चबाने के समय घबराहट महसूस नहीं करते। जी दरअसल च्विंगम चबाने के दौरान मुंह में थूक अधिक आता है। यह डायजेस्टिव एसिड को पेट से मुंह में आने से रोकता है। जी हाँ और यही कारण है कि खाना आसानी से पच जाता है और पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।

डबल चिन से रहत

कई लोग ओरल हेल्थ को लेकर भी बहुत परेशान रहते हैं। वहीं च्विंगम चबाने से दांतों की सडऩ व मुंह से बुरी दुर्गंध समाप्त हो जाती है। इसके अलावा ऊपर से दांत भी साफ रहते हैं। वहीं जिन लोगों को डबल चिन होती है यानि गले के पास मोटापा दिखने लगता है, उनके लिए चुइंगम चबाना एक्सरसाइज जैसा है।
 


Share

Leave a Reply