BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कांग्रेस की बड़ी बैठक में नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

 कांग्रेस की बड़ी बैठक में नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान
Share

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के लिए आज का दिन बहुत अहम हो सकता है। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक हो रही है। कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है जब कांग्रेस के बड़े नेता दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर जाकर बैठक में शामिल हो रहे हैं। इस बैठक में खासतौर पर उन 23 नेताओं को बुलाया गया है, जिन्होंने बीते दिनों असंतोष जातते हुए सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी। इन असंतुष्ट नेताओं में से अधिकांश सोनिया गांधी के आवास 10, जनपथ पर पहुंच चुके हैं। निजी कारणों के कपिल सिब्बल अब तक नहीं पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर शाम तक बड़ा फैसला आ सकता है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ,गुलाम नबी आजाद आनंद शर्मा ,पी चिदंबरम 10 जनपद पर मौजूद हैं। मनीष तिवारी, अम्बिका सोनी, हरीश रावत ,राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह,विवेक तन्खा,एके एंटनी, अशोक गहलोत, कमलनाथ भी बैठक में हैं।

कमलनाथ ने की मध्यस्थता तो सोनिया हुईं तैयार-
बीते कुछ समय से कांग्रेस के कुछ नेता गांधी परिवार और खत लिखने वाले वरिष्ठ नेताओं के बीच पूर्णकालिक और सक्रिय पार्टी अध्यक्ष और आतंरिक चुनाव और संगठन में सुधार जैसे मुद्दों पर मध्यस्थता कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने दोनों पक्षों को हर मुद्दे का हल तलाशने के लिए चर्चा के लिए तैयार किया है। कमलनाथ हमेशा से गांधी परिवार के पक्के वफादार रहे हैं और उनका बदलाव की मांग करने वाले वरिष्ठ नेताओं के साथ भी बहुत ही अच्छे ताल्लुकात रहे हैं। कहा जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में उन्होंने गांधी परिवार और गुलाम नबी आजाद समेत ग्रुप-23 के नेताओं के साथ अलग-अलग चर्चा की है।

 ऐन वक्त पर खत्म हुआ राहुल गांधी के शामिल होने का सस्पेंस-
राहुल गांधी इस अहम बैठक में शामिल होंगे या नहीं, इस पर आखिरी समय तक सस्पेंस रहा। आखिरी वक्त पर पता चला कि राहुल गांधी भी शामिल होंगे। अब अटकलें यही हैं कि आने वाले समय में राहुल गांधी की क्या भूमिका रहेगी? चर्चा है कि राहुल गांधी को बैठक में बुलाकर सोनिया गांधी ने उनके (राहुल गांधी) विरोधियों को संदेश दे दिया है।

Share

Leave a Reply