CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

2022 में आने वाली हैं ये बाइक, देखे लिस्ट ...

2022 में आने वाली हैं ये बाइक, देखे लिस्ट ...
Share

जिस तरह भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर माँग बढ़ रहा है। इस साल में कई इलेक्ट्रिक वाहन लाया गया, जिससे लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। खासकर टू- व्ही लर में इलेक्ट्रिक स्कूतटर और बाइक को ज्यापदा पसंद किया गया है। अब 2022 में भी कुछ शानदार व नए फीचर के साथ ऐसे ही इलेक्ट्रिक वाहन आने वाले हैं, अगर आप एक टॉप स्पीहड के साथ शानदार लुक वाली इलेक्ट्रिक बाइक लेने का प्लालन बना रहे हैं तो आपको यह खबर जरुर पढ़नी चाहिए।


2022 में लॉन्चट होने वाले इन स्कूहटर्स में बढ़ी हुई रेंज के साथ बेहतर सुविधाएं और खास तकनीक दी जाएगी। इसमें से कुछ उच्च प्रदर्शन और स्पोर्टी इलेक्ट्रिक बाइक हैं। यह बाइक्सस आपको एक बार चार्ज करने पर 100 से 250 किलोमीटर की रेंज देंगी। इसमें लिथियम आयन बैट्री के साथ ही आपको ड्रम और डिस्क् ब्रेक की सुविधा दी जाएगी। आइए जानते हैं इन आने वाले इलेक्ट्रिक बाइकों के बारे में।
हीरो इलेक्ट्रिक एई-47


हीरो ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल होगी। जो 4,000 W इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसकी अधिकतम गति 85 किमी प्रति घंटे से अधिक होगी। AE-47 में हल्की पोर्टेबल लिथियम आयन 48V/3.5 kWh बैटरी है, और इसे चार घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। AE-47 के दो मोड पावर दिए गए हैं, जो एक बार फुल चार्ज करने में 85 किमी से 100 किमी तक जाने का दावा करते हैं। हालाकि इको मोड में, सिंगल चार्ज पर अनुमानित रेंज 160 किमी है।

 

Ultraviolette F77


इस इलेक्ट्रिक बाइक को 2022 के पहले छमाही में लॉन्चइ किया जाना है, जिसका परीक्षण अंतिम चरण में चल रहा है। Ultraviolette F77 एक उच्च प्रदर्शन वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है, जो 140 किमी प्रति घंटे की शीर्ष गति का दावा करता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूसटर में 150 किमी की रेंज का दावा किया जा रहा है। F77 में रिमोट डायग्नोस्टिक्स, ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, मल्टीपल राइड मोड, बाइक ट्रैकिंग, राइड डायग्नोस्टिक्स और कई अन्य सुविधा दी जाती है।

 

ओकिनावा Oki100 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल


Oki100 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। एक हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल होगी, जो 100-120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति पर लगभग 200 किमी की अधिकतम रेंज देगी। यह इलेक्ट्रिक बाइक रिमूवेबल लिथियम-आयन बैट्री और एक फास्ट चार्जर का ऑप्शहन देगी।

कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल


कोमाकी इलेक्ट्रिक वाहन जनवरी 2022 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल लॉन्च करने वली है। कोमाकी रेंजर, जैसा कि इसे कहा जाएगा, इसमें 4 किलोवाट बैट्री पैक के साथ एक बार चार्ज करने पर 250 किमी की दूरी की देने का दावा करता है। कंपनी ने घोषणा की है कि कोमाकी रेंजर 5,000 वॉट की मोटर के साथ आएगी जो बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा, कोमाकी रेंजर में क्रूज कंट्रोल, रिपेयर स्विच, रिवर्स स्विच के साथ-साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Prevail इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की 350 किमी की रेंज


प्रीवेल इलेक्ट्रिक गुरुग्राम स्थित एक नया इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप कंपनी है, जो नए साल पर नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर काम कर रही है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की अधिकतम रेंज 350 किमी होने का दावा किया जा रहा है। नई हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल वेरियंट में आएगी। पहले वेरियंट में 120KMPH की टॉप स्पीइड मिलेगी तो वहीं दूसरे वेरियंट में आपको 180KMPH की टॉप स्पीड दी जाएगी।
 


Share

Leave a Reply