BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इन कंपनियों ने 12 से 15 साल की उम्र के बच्चों को कोरोना वायरस टीके लगाने मांगी मंजूरी

इन कंपनियों ने 12 से 15 साल की उम्र के बच्चों को कोरोना वायरस टीके लगाने मांगी मंजूरी
Share

ब्रसेल्स/नई दिल्ली। फाइजर और बायोएनटेक ने यूरोपीय संघ के दवा नियामकों से 12 से 15 साल की उम्र के बच्चों के लिए कंपनियों के कोरोना वायरस टीके को मंजूरी देने का अनुरोध किया है। यह कदम यूरोप में युवा और कम जोखिम वाली आबादी को टीके तक पहुंच मुहैया करा सकता है।
दोनों कंपनियों ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी को उनकी अर्जी 2,000 से अधिक किशोरों पर किये गए एक उन्नत अध्ययन पर आधारित है जिसमें टीका सुरक्षित और प्रभावी होने का पता चला था। बच्चों पर और दो साल के लिए दीर्घकालिक सुरक्षा के लिए निगरानी की जाएगी।
फाइजर और बायोएनटेक ने पहले अनुरोध किया था कि यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के साथ उनकी आपातकालीन उपयोग अनुज्ञा 12-15 वर्ष के बच्चों के लिए भी विस्तारित की जाए। फाइजर और बायोएनटेक द्वारा बनाया गया कोविड-19 टीका पहला टीका था जिसे गत दिसंबर में ईएमए द्वारा हरी झंडी दिखायी गई थी जब इसे 16 साल और इससे अधिक आयु के लोगों और 27-देश के यूरोपीय संघ में लाइसेंस दिया गया था।
 


Share

Leave a Reply