CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

देश के इन जेलों को किया गया आलीशान होटल में तब्दील, नज़ारा देख रह जाएगी आपकी आंखे फटी, क्या आप भी जाना चाहेंगे इस जेल में

देश के इन जेलों को किया गया आलीशान होटल में तब्दील, नज़ारा देख रह जाएगी आपकी आंखे फटी, क्या आप भी जाना चाहेंगे इस जेल में
Share

नई दिल्ली | दुनियाभर में तमाम ऐसी जेलें हैं, जो ज्यादा भरी हुई हैं. बहुत से देश ऐसे हैं, जहां अपराध काफी ज्यादा हैं, लिहाजा जेल में कैदियों की संख्या तय संख्या से कहीं ज्यादा बढ़ती जा रही है. अमेरिका और भारत के साथ लातीनी अमेरिकी देशों की जेलों के बारे में अक्सर ये कहा जाता है कि वहां ओवरक्राउड हो गया है लेकिन नीदरलैंड ऐसा देश है, जहां अपराधी कमोवेश खत्म हो गए हैं. अपराध नहीं के बराबर हैं, लिहाजा वहां अब बड़ी जेलों को आफिसों या होटलों में बदला जा रहा है.

पिछले 10 सालों में नीदरलैंड में सबसे कम अपराध हुए हैं. अपराध दर पिछले 08 सालों में 25 फीसदी गिरी है. कुछ लोगों का कहना है कि ये दर इसलिए गिरी है क्योंकि देशभर में पुलिस स्टेशन कम कर दिए गए हैं. वैसे सही बात यही है कि वो बनी हुई बड़ी जेलें अब एकदम खाली हैं. उनमें से कुछ को जब आलीशान होटल में बदला गया तो ये बदलाव लोगों को बहुत पसंद आया.

जेल की खाली पड़ी कुछ बिल्डिंग्स में पिछले दिनों सीरियाई शरणार्थियों को भी रखा. एम्सटर्डम के बाहर इसी तरह एक जेल को द हेट अर्साइथिस नाम के होटल में बदल दिया गया. इसमें अतिथि जिन कमरों में अब आरामदायक तरीके से ठहरते हैं, उसमें कभी कैदी रखे जाते थे लेकिन पूरी बिल्डिंग को इस तरह बदल दिया गया है कि इसकी साज सज्जा देखकर लगता ही नहीं कि यहां कभी जेल होती थी.

यहां गेस्ट के लिए चार सूइट को अपग्रेड करके लग्जरी रूप दे दिया गया है. इनके नाम हैं द जेलर, द लायर, द डायरेक्टर और द जज. इस होटल के हर कमरे में वाई-फाई, फ्लैट स्क्रीन टीवी और अन्य सुविधाएं हैं. होटल में एक शानदार रेस्टोरेंट भी है. यहां गेस्ट के लिए फिटनेस सेटर, सोना बाथ बनाए गए हैं.

इस तरह के होटल अब हालैंड में कई जगह हैं. एक जमाना था जब यूरोप में हालैंड की जेलें ना केवल सबसे बड़ी हुआ करती थीं बल्कि यहां अपराध भी सबसे ज्यादा थे लेकिन अब सबकुछ बदल चुका है.


Share

Leave a Reply