नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

नहीं रहे कांग्रेस के ये सांसद , सुरजेवाला ने जताया दुख

नहीं रहे कांग्रेस के ये सांसद , सुरजेवाला ने जताया दुख
Share

नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजीव सातव का रविवार को निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। 46 साल के राजीव सातव को एक नया विषाणु संक्रमण हो गया था जिसके बाद उनकी हालत बेहद गंभीर थी। सांसद राजीव सातव का इलाज पुणे के जहांगीर अस्पताल में चल रहा था और वह वेंटिलेटर पर थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले सातव में 22 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें एक नया विषाणु संक्रमण भी हो गया था। जिसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। सातव के निधन के बाद कांग्रेस में दुख की लहर है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर राजीव सातव के निधन की जानकारी दी।
00 कांग्रेस ने जताया दुख
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर सांसद राजीव सातव के निधन पर दुख जताया है। सुरजेवाला ने लिखा, `निशब्द! आज एक ऐसा साथी खो दिया जिसने सार्वजनिक जीवन का पहला कदम युवा कांग्रेस में मेरे साथ रखा और आज तक साथ चले पर आज... राजीव सातव की सादगी, बेबाक मुस्कराहट, जमीनी जुड़ाव, नेतृत्व और पार्टी से निष्ठा और दोस्ती सदा याद आयेंगी। अलविदा मेरे दोस्त! जहां रहो, चमकते रहो।`
 


Share

Leave a Reply