लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

BIG BREAKING : बॉलीवुड की ये अभिनेत्री हुई लकवे की शिकार, बतौर नर्स करी थी कोरोना मरीजों की देखभाल

BIG BREAKING : बॉलीवुड की ये अभिनेत्री हुई लकवे की शिकार, बतौर नर्स करी थी कोरोना मरीजों की देखभाल
Share

मुंबई | बॉलीवुड से एक सनसनी खेज खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि  शाहरुख खान के साथ फिल्म 'फैन' और तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'रनिंग शादी.कॉम' में काम कर चुकीं अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा गुरुवार की रात को लकवे का शिकार हो गयीं है | उन्हें मुम्बई के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

आपको बता दें कि अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा एक सर्टिफाइड नर्स भी हैं और कोरोना महामारी और लॉक डाउन के समय शिखा  सुर्ख़ियों में आई थी | कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान उन्होंने  मुम्बई के जोगेश्वरी स्थित 'हिंदू हृदय सम्राट ट्रॊमा सेंटर' में एक नर्स के तौर पर कोरोना के मरीजों की सेवा की थी| एक नर्स के तौर पर कोरोना मरीजों की सेवा करने का उनका यह सिलसिला लगभग 6 महीने तक चला था|

 

अस्पताल में सेवाएं देने के दौरान हुईं थी कोरोना पॉजिटिव

अस्पताल‌ में अपनी सेवाएं देने के दौरान वो अक्टूबर महीने में खुद भी कोरोना के संक्रमण का शिकार हो गयीं थीं और फिर ठीक होने के बाद 22 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिला था | शिखा के लकवाग्रस्त होने की खबर देते हुए शिखा का कामकाज संभालनेवाले अश्विनी शुक्ला ने बताया कि कल रात को अपने घर में लकवा का शिकार होने के बाद पहले शिखा को मुम्बई के कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में दाखिल कराया गया था | शुक्ला ने आगे बताया कि अस्पताल में इलाज महंगा होने की वजह से बाद में उन्हें विले पार्ले स्थित कूपर अस्पताल में शिफ्ट किया गया |

शिखा चलने-फिरने की हालत में नहीं हैं

शुक्ला ने बताया कि लकवाग्रस्त होने के चलते शिखा के शरीर का दायां हिस्सा बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और वो इस वक्त ना तो चलने-फिरने‌ की हालत में है और न ही कुछ बोलने की, लेकिन‌ डॉक्टरों का कहना है कि शिखा की हालत पहले से बेहतर है| 


Share

Leave a Reply