लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बॉलीवुड की ये दिग्गज अभिनेत्री हुई ऑनलाइन ठगी की शिकार, महंगी शराब का दिया था ऑर्डर लेकिन मिला धोखा

 बॉलीवुड की ये दिग्गज अभिनेत्री हुई ऑनलाइन ठगी की शिकार, महंगी शराब का दिया था ऑर्डर लेकिन मिला धोखा
Share

मुंबई। आज का दौर आनलाइन शॉपिंग का है लेकिन इस शॉपिंग को करते वक्त लोग जरूरी सावधानियां बरतनी भूल जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें ठगी का शिकार होना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है बॉलीवुड से। हाल ही में खबर मिली है कि बॉलीवुड की दिग्गज कलाकारा शबाना आजमी भी ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो चुकी है। दरइसल शबाना ने ऑनलाइन एक महंगी शराब का ऑर्जर दिया था लेकिन इसके बदले उनके साथ ठगी कर ली गई। इसकी जानकारी शबाना ने अफने ट्विटर अकाउंट पर सभी को दी है।

शबाना आजमी ने ट्वीट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, सावधान! मुझे उन लोगों ने धोखा दिया है। मैंने पैसे देकर आर्डर दिया था, लेकिन अभी तक आइटम की डिलीवरी नहीं की गई है। और उन लोगों ने मेरे फोन उठाने बंद कर दिए हैं। इस ट्वीट में उन्होंने अपने ट्रांजैक्शन की जानकारी भी शेयर की है। हालांकि शबाना ने अपनी इस पोस्ट में खुलासा नहीं किया है कि उनके साथ कितने रुपए की ठगी हुई है। वहीं उन्होंने ये बताया है कि फिलहाल इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस में दर्ज करवा दी है।

ये स्टार्स भी हो चुके हैं ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार
बता दें कि बॉलीवुड में ठगी का शिकार होने का ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी अक्षय खन्ना, नरगिस फाखरी और करण सिंह ग्रोवर जैसे सितारें ऐसी ठगी का शिकार बन चुके हैं।
 

Share

Leave a Reply