बीच सड़क में वाहन खड़ा करने से मना करने पर डायल 112 के आरक्षक को दी गई जान से मारने की धमकी, जाने पूरी खबर
रायपुर | नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने से मना करने पर डायल 112 के कर्मियों के साथ गश्ती के दौरान आसिफ खान द्वारा नवभारत प्रेस के पीछे रजबंधा मैदान के पास आरक्षक 227 मुकेश बांधे आयु 28 वर्ष पिता रामचरण बांधे के साथ बीच सड़क में वाहन खड़ा करने से मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।
इसे भी पढ़े : कैबिनेट में राज्यपाल के अभिभाषण और 126 वें संविधान संशोधन प्रस्ताव को मिली मंजूरी
ज्ञातव्य है कि डायल 112 वेन में गश्ती के लिए प्रदेश के गृहविभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से नई सुविधा इजाद करायी है बावजूद इसके आरक्षक के साथ गाली गलौज करने से शासकीय कार्य में आरोपी खान द्वारा बाधा पहुंचाई गई है। उक्त मामले में मौदहापारा थाने में आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने के अपराध में आईपीसी की धारा 294, 506, 353, 186 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।







.jpeg)












