BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

TMC के आंतरिक सर्वे में पार्टी को नुकसान, बीजेपी को मिल रही हैं इतनी सीटें, जानिये किसे कितनी सीट मिलने का अनुमान है

TMC के आंतरिक सर्वे में पार्टी को नुकसान, बीजेपी को मिल रही हैं इतनी सीटें, जानिये किसे कितनी सीट मिलने का अनुमान है
Share

कोलकाता, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ही सत्तारूढ़ टीएमसी और राज्य में अपनी जगह बनाने की कोशिशों में लगी बीजेपी जीत के दावे कर रही है. इन दावों के बीच अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल की जनता की नब्ज़ टटोलने की कोशिश की है. सूत्रों के मुताबिक टीएमसी के आंतरिक सर्वे में ये बात निकलकर सामने आई है कि पार्टी 190 सीटों के सास पास जीत सकती है. बता दें कि साल 2016 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 211 सीटों पर जीत हासिल की थी.
टीएमसी का इंटरनल सर्वे बता रहा है कि राज्य में बीजेपी को 98 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है. इस सर्वे के मुताबिक इस बार सीएम ममता बनर्जी की पार्टी को 51 फीसदी से थोड़ा ज़्यादा वोट मिल सकता है.
टीएमसी सूत्रों का कहना है कि इस बार के चुनाव में दार्जिलिंग, बीरभूम, मालदा , मुर्शिदाबाद , कूचबिहार, पश्चिम बर्धमान, नदिया और कोलकाता जिले में टीएमसी का वोट प्रतीशत बढ़ सकता है. हालांकि बीजेपी इस सर्वे को गंभीरता से नहीं ले रही है. टीएमसी नेता और राज्यसभा सांसद शांतनु सेन का दावा है कि बंगाल के अलग-अलग जिलों में लोग सरकार के काम काज से खुश हैं.

2019 के लोकसभा चुनावों के नतीजों को अगर देखें, तो बीजेपी विधानसभा के हिसाब से 121 सीटों पर आगे चल रही थी. बंगाल में 148 मैजिक फिगर है. बीजेपी के बड़े नेताओं का मानना है कि जिस तरह की विरोधी लहर है, उसमें बीजेपी ही सरकार बनाएगी. साथ ही साथ टीएमसी के छोटे बड़े नेता हर रोज़ बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. इससे बीजेपी राज्य में और मज़बूत हो रही है.

बीजेपी के कई नेताओं के मुताबिक पार्टी इस बार बंगाल में कम से कम 155 से लेकर 160 सीटें जीत रही है. बीजेपी ने इस बार बंगाल को पांच जोन में बांटकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. इसमें नॉर्थ बंगाल के सारे जिलों को मिलाकर नार्थ बंगाल जोन बनाया गया है. यहां 54 सीटें है और पार्टी सूत्रों के मुताबिक यहां बीजेपी 30 से 35 सीटें जीत सकती है.
पहाड़ी इलाके के बड़े नेता विमल गुरुंग इस बार बीजेपी के खिलाफ हैं. इसलिए वहां 7 लोकसभा केंद्रो में से 2 से ज़्यादा पर जीत हासिल करना बीजेपी के लिए आसान नहीं होगा. हालांकि विरोधी लहर की वजह से बीजेपी काफी उम्मीद में है. इसके अलावा बीजेपी बाकी जोन में भी शानदार सफलता की उम्मीद लेकर चल रही है.

 


Share

Leave a Reply