छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

आज दिनांक 21 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 21 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 21 जुलाई का राशिफल

मेष:

यदि आप किसी काम के लिए संकल्प लेंगे तो वह कार्य पूर्ण हो जाएगा। किसी का एडमिशन हो या फिर यात्रा आदि की व्यवस्था करना या फिर किसी जरूरी वस्तु की खरीद या फिर कहीं अटका हुआ पैसा निकालना। आज के दिन इन सब कार्यों को एक-एक करके निबटाने से कुछ काम तो एकाएक ही बनते नजर आएंगे। जीवनसाथी को सम्मान प्राप्त होगा। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ:

आप अपने सभी कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में सफल रहते हैं। आपके साथी मदद देने के लिए तैयार तो हैं लेकिन उन पर पूरी तरह विश्वास कर लेना खतरे से खाली नहीं होगा। विदेश से कुछ शुभ समाचर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शेयर मार्केट आदि में निवेश आपके लिए लाभप्रद साबित होगा। छात्रों को प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

यदि आप अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी परिस्थितियां ठीक नही हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले अपने जीवनसाथी से सलाह ले लें। निर्णय लेकर आगे बढऩा है तो फिर कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी, उपहारों के प्राप्ति होगी। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

आज के दिन किसी नए प्रोजेक्ट पर आपका ध्यान आकर्षित होगा। हो सकता है इस क्षेत्र में कुछ पुराने मित्रों से आर्थिक सपॉर्ट मिल जाए। अगर किसी की सहायता करेंगे तो आपको भी कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है। अपने आप पर विश्वास रखें, जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान मिलेगा। छात्रों को अपने गुरुजनों से सहायता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

अगर सैर-सपाटे की योजना बन रही है तो यात्रा आदि के लिए कुछ तैयारी करनी होगी। कुछ अधूरे काम भी आपको पूरे करने होंगे। दोपहर के बाद भागदौड़ बढ़ सकती है। उतावली के चक्कर में कोई भूल भी हो सकती है। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से प्राप्त कोई शुभ समाचर आपको प्रसन्न करेगा। व्यवसाय में परिस्तिथियों के अनुसार किए हुए बदलाव आपके लिए लाभप्रद रहेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

आपकी मनोदशा कुछ तनाव ग्रस्त रहेगी। यदि आप किसी प्रेम प्यार के दायरे का खुलासा करते हैं तो कहीं न कहीं से पारिवारिक वातावरण अधिक नुकसानदायक हो सकता है। यदि दाम्पत्य सहयोग से कोई बात छुपी रहेगी तो सायंकाल के बाद घर परिवार में भी कटुता व्याप्त हो सकती है। नए व्यापार की शुरुआत के लिए समय उत्तम है, लाभ की स्थितियां उत्तम बनी हुई हैं। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

तीर्थयात्रा आदि का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों की खातिर के लिए कुछ धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी एग्जाम परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो फिर अपने घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे। घर के वरिष्ठ सदस्य से टकराव मोल लेना सही नहीं है। योजनाबद्ध तरीके से किए गए सभी कार्य उत्तम सफलता को प्राप्त होंगे। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

अपने बिजनस या जॉब प्रोस्पेक्टस को सुधारने के लिए कार्यक्रम में परिवर्तन करना आवश्यक होगा। आर्थिक फील्ड में अभी ज्यादा प्रेशर नहीं है। हल्की फुल्की देनदारियां चुका देने के बावजूद सुरक्षित कोष में कमी नहीं आएगी। परिजनों की मांग पूरी करनी आवश्यक है। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता प्राप्त होने की संभावना है, जीवनसाथी से रिश्तों में सुधर होगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

किसी खास सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण घर-परिवार का वातावरण कुछ अवसादपूर्ण रहेगा। तनाव से उबरने का रास्ता यही है कि आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल पड़ें। यदि आपके पास वाहन आदि नहीं भी हो तो सार्वजनिक वाहन का फायदा उठाया जा सकता है। अविवाहित जातको को विवाह के संबंध में कुछ शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छात्रों को कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 78 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

शारीरिक शिथिलता और अस्वस्थता खत्म होती जाएगी। आपके द्वारा किए गए उपाय या योग आदि का अच्छा परिणाम मिलने लगेगा। छोटे सदस्य या संतान की ओर से भी अच्छा समाचार मिलेगा। वस्त्र आदि का लाभ हो सकता है। किसी खराब पड़ी वस्तु का पुन: संचालन हो जाएगा। पैतृक संपत्ति मिलने के प्रबल योग हैं। प्रेम संबंध मानसिक शांति प्रदान करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

आज आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। कठोर प्रकृति का व्यक्ति नजरों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन का रंग छाया रहेगा। किसी सहकर्मी या बॉस के द्वारा पार्टी देने से और भी चहल पहल बढ़ेगी। छोटे भाई-बहनों का सहयोग बना हुआ है। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल करने के योग हैं। भाग्य 86 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

आज आप कुछ मायूसी के मूड में रहेंगे। युवा वर्ग को दाम्पत्य जीवन अथवा प्रेम संबंधो को लेकर शिकायत रहेगी। जीवनसाथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे। बुजुर्गों का सहयोग कुछ हद तक माहौल को ठीक करने में सहायक होगा। आप जिस भी कार्य को शुरू करेंगे उसमे सफलता प्राप्त करेंगे। भाग्य 78 प्रतिशत साथ देगा।

 


Share

Leave a Reply