छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

आज दिनांक 31 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 31 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 31 जुलाई का राशिफल
मेष:
मेष राशि से आठवें घर में चल रहे चंद्रमा लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव बना रहे हैं। आपको काफी संयम और सावधानी के साथ काम पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में अपने काम से मतलब रखें, विरोधी सक्रिय रहेंगे इनसे सतर्क रहें। बजट को संभालकर चलना होगा, आर्थिक परेशानी हो सकती है। बच्चों और परिवार के साथ समय बिताएं, इनके हौसले को बढाएं और आवश्यक सहयोग दें। अधिक तला-भुना और चटपटे भोजन से बचना चाहिए। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
आज आप कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में दिखें तो कोई बड़ी बात नहीं है। राशि से सातवें घर में संचार कर रहा चंद्रमा जीवनसाथी से सहयोग और तालमेल बढ़ाएगा। हंसी-मजाक और भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ आप दिन के हर पल को जीना चाहेंगे। भाग्य भी इस मामले में साथ देगा। कारोबार के मामले में कुछ उलझन रह सकती है, जिससे नुकसान हो सकता है। सलाह है कि जो विषय खुद ना समझ में आए, उस पर अनुभवी लोगों से विचार लें। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
राशि से छठे घर में चल रहे चंद्रमा आज आपको मानसिक उलझन और बेचैनी दे रहे हैं। जोखिम लेने से बचें और जो भी का करें उनमें सावधानी का पूरा ख्याल रखें। वाणी संयमित रखने की जरूरत है, अनावश्यक किसी से विवाद ना बढ़ाएं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोई शुभ काम आपके हाथों हो सकता है। दूसरों से मदद मांगने में हिचकें नहीं, लोग आपकी मदद करेंगे। भाग्य 63 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
राशि स्वामी चंद्रमा का पंचम भाव से संचार, छात्रों के लिए सुखद है। पढऩे-लिखने एवं कलात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। आज विपरीत लिंगी साथियों से सहयोग और लाभ मिलने का योग है, इनसे तालमेल बनाकर रखें। कुछ नए लोगों से आज संपर्क हो सकता है। प्रेम संबंध में उत्साह और सहयोग बढ़ेगा। कुछ लोगों को भाग्य का साथ आर्थिक लाभ दिला सकता है। 80 प्रतिशत तक किस्मत का साथ मिलेगा।
सिंह:
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। एक के बाद एक काम का दबाव बना रहेगा लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, सम्मान मिलेगा। यात्रा के दौरान आज कुछ फायदा हो सकता है। सलाह है कि किसी से बहस ना करें, सुनें ज्यादा, बोलें कम। जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति के साथ यादगार शाम बिताएंगे। भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
आज सितारे आपके पक्ष में हैं, विभिन्न क्षेत्रों से आज आपको खुशी मिलेगी। लाभ का योग भी प्रबल है, अवसर पर नजर जमाए रखें। लेकिन किसी खास शख्स पर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। मेल पर या मैसेज से कोई आपको जरूरी सूचना मिल सकती है। जरूरी कागजातों के मामलों में लापरवाही ना करें। जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
आज दिन भर आप काफी ऐक्टिव रहेंगे। जो लोग बीमार हैं उनकी सेहत में भी सुधार होगा। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से भी हो सकती है जिनसे और कारोबार और कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है। अपने कीमती सामानों का ध्यान रखें इनके खोने का भय बना रहेगा। भाग्य आज 78 प्रतिशत तक आपका साथ दे सकता है।
वृश्चिक:
आपकी राशि में चल रहे चंद्रमा आपको एक्टिव और उत्साहित बना रहे हैं। आज का दिन आपके लिए काम को पूरा करने के लिए बेहतर है। अटके हुए काम भी आज आपके बन सकते हैं। आपके सद्व्यवहार से आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं जो आपके पक्ष में होंगे। पारिवारिक जीवन में अपनों के साथ मनोरंजक पल गुजारेंगे। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
आज आपको कुछ अधिक काम करने के लिए तैयार रहना होगा। सामाजिक और सरकारी क्षेत्र में आपकी गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति के अनुभव से आप लाभ उठा सकते हैं, किसी से सलाह लेने में पीछे नहीं हटें। पढ़ाई-लिखाई में छात्रों का मन लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें, खान-पान में सावधानी बरतें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
आज का दिन मिलाजुला रहेगा, किसी बात को लेकर मतभेद और विवाद के कारण मन परेशान रहेगा। लेकिन दिन के दूसरे भाग में सूझ-बूझ से स्थिति बेहतर होगी। अचानक कुछ गैर जरूरी खर्च हो सकते हैं, ऐसे में बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंतित होंगे। मेहनत सफलता का मंत्र आज इसका पूरा ध्यान रखना होगा। भाग्य 61 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
दिन बेहतरीन बीतेगा, कार्यक्षेत्र में साथियों से पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में लाभ मिल सकता है। मेहनत अधिक करेंगे लेकिन सफलता से आनंद मिलेगा। छात्रों के लिए दिन उत्साहवर्धक है, पढऩे-लिखने में रुचि रहेगी। आज जल्दबाजी से बचना चाहिए, ऑफिस के काम सतर्कता से करें, फटाफट काम निबटाने के चक्कर में दिक्कत हो सकती है। भाग्य 90 प्रतिशत तक आपका साथ दे सकता है।
मीन:
आज का दिन आपके लिए झोली में खुशियां लेकर आया है। भाग्य हर क्षेत्र में साथ देता दिखेगा। कारोबार और निवेश से संबंधित आपकी चिंता दूर होगी। कुछ खास लोगों से आपका संपर्क बनेगा। मनोरंजन और खरीदारी में भी आप आनंद लेंगे। मित्रों और परिवार के सदस्यों से सहयोग मनोबल को बढाएगा। आज खान-पान का पूरा रखें ध्यान। भाग्य 93 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

 


Share

Leave a Reply