BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम कई जगह सौ के पार , जानिए कितनी हैं कीमतें

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम कई जगह सौ के पार , जानिए कितनी हैं कीमतें
Share

रायपुर। सरकारी तेल कंपनियों की और से लगातार चौथे दिन भी पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमत में 25 से 28 पैसे, तो डीजल की कीमत में 30 से 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
राजधानी रायपुर में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में क्रमशः 26 व 33 पैसों की वृद्धि हुई है। वृद्धि के बाद रायपुर में पेट्रोल 89.67 तथा डीजल 88.47 रूपए प्रति लीटर चल रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो शुक्रवार को पेट्रोल 28 पैसे महंगा होकर 91.27 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल की कीमत 31 पैसे बढ़कर 81.73 रुपये प्रति लीटर हो गई। मुंबई में पेट्रोल 97.61 तथा डीजल 88.82 रूपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 93.15 तथा डीजल 86.65 रूपए प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 91.41 तथा डीजल 84.57 रूपए प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश व राजस्थान में पेट्रोल पर 100 के पार
राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक लीटर पेट्रोल 101.43 रुपये का मिल रहा है। यहां डीजल के लिए लोगों से 93.54 रुपये वसूले जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के अनूपनगर में भी पेट्रोल 100 रुपये के पार हो गया है। यहां एक लीटर पेट्रोल और डीजस क्रमश: 101.15 और 91.56 रुपये का हो गया है।

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
 


Share

Leave a Reply