BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज फिर सस्ते हुए सोने और चांदी के रेट, जाने कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी

 आज फिर सस्ते हुए सोने और चांदी के रेट, जाने कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी
Share

मुंबई। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं पर बने दबाव से घरेलू स्तर पर सोना 500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम टूट गई। एमसीएक्स वायदा बाजार में सोना 512 रुपये यानी 1.03 प्रतिशत लुढ़ककर 49,089 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सोना मिनी भी 437 रुपये की गिरावट में 48,912 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।

चांदी 1,100 रुपये यानी 1.41 प्रतिशत टूटकर 71,578 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी मिनी 1,022 रुपये फिसलकर 71,664 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 16.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,891.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 15.60 डॉलर लुढ़ककर 1,894.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.38 डॉलर टूटकर 27.78 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

Share

Leave a Reply