छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

Aaj Ka Rashifal 22 August 2022: इन 4 राशियों के खुलेंगे सौभाग्य के ताले...मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Aaj Ka Rashifal 22 August 2022: इन 4 राशियों के खुलेंगे सौभाग्य के ताले...मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
Share

 Aaj Ka Rashifal 22 August 2022: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज का पूरा दिन रहेगी। आज रात 11 बजकर 41 मिनट तक व्रज योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार 22 अगस्त को आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों को करके आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

आज आपका दिन आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। इस राशि के लोगों को अपनी कड़ी मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। सभी कामों में मन लगेगा। किसी योजना को शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा है। भविष्य में आपको काफी लाभ मिलेगा। घर में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में बिजी रहेंगे। आपका दिन थोड़ा व्यस्त हो सकता है परन्तु शाम का समय अपने परिवार के साथ मस्ती में बिताएंगे। आप कोई साहित्यिक बुक पढ़ सकते हैं।

शुभ रंग- ग्रे 

लकी नंबर- 7 

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप खुद को एनेर्जेटिक महसूस करेंगे। संयम बनाकर काम करने से आपके बिगड़ते काम भी बनेंगे। इस राशि के इंजीनीयर्स के लिए आज का दिन खास है, बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आज आप बिजनेस मीटिंग ज्वाइन कर सकते हैं। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। 

शुभ रंग- व्हाइट 

लकी नंबर-  2 

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिल सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है। पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज  आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको फ्यूचर में उतने ही बढ़िया नतीजे मिलेंगे। स्थितियां आज आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। 

शुभ रंग- पिंक 

लकी नंबर- 4 

कर्क राशि  (Cancer Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पसंदीदा खाना खाने के लिए आप कोई अच्छी डिश आर्डर कर सकते हैं। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आपकी कड़ी मेहनत से आपको सक्सेस मिलेगी जिससे आप रिलैक्स फील करेंगे। 

शुभ रंग- पीला 

लकी नंबर- 5 

सिंह राशि  (Leo Daily Horoscope)

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप कुछ नया करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं। काम करने में आसानी होगी। कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। अपने आप पर विश्वास रखें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिये आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। उधार के लेन देन से बचें। माता-पिता से भविष्य के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। किसी सभा में आपकी उपस्थिति लोगों के लिए फायदेमंद रहेगी। 

शुभ रंग- मजेंटा 

लकी नंबर- 9 

कन्या राशि  (Virgo Daily Horoscope) 

आपका दिन आपके परिवार वालों के लिए खुशियां लेकर आया है। आज आपको शुभ सन्देश मिल सकता है। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके संबंधों की मजबूती बरकरार रहेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा।  एजुकेशन फ़ील्ड में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स अपना पूरा सहयोग करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी। orange ,7

शुभ रंग- ऑरेंज

लकी नंबर- 7 

तुला राशि  (Libra Daily Horoscope)

आज आपका दिन नई उमंगों वाला होगा। आज घर पर बने स्वादिष्ट पकवानों का भरपूर आनंद उठाएंगे। आज बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से बात करत समय आपका विनम्र स्वभाव उसको प्रभावित कर सकता है। इससे लोगों पर आपका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। इससे आपको काम में फायदा मिलेगा। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है। 

शुभ रंग- ब्लैक 

लकी नंबर- 3 

वृश्चिक राशि  (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। परिवार के लोगों का आपके प्रति विश्वास बढ़ जायेगा। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। कार्यस्थल में आपके काम को लेकर लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। फैमली के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज आप अपनी डेली रूटीन में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। अपनी स्किल को बढ़ाने के लिए आप ऑनलाइन क्लास ज्वाइन कर सकते हैं। purple ,5

शुभ रंग- पर्पल 

लकी नंबर- 5 

धनु राशि  (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। किसी करीबी मित्र की आर्थिक मदद कर सकते हैं। आपका कोई विदेश में रहने वाला मित्र आज अचानक मिलने आ सकता है। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्राँग रहेगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिल सकता है। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। 

शुभ रंग- सी ग्रीन 

लकी नंबर- 1 

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। आज ऑफिस में आपको ध्यान से काम करने की जरूरत है । आप किसी सामाजिक कार्य में अपना हाथ बंटा सकते हैं। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से कोई फैसला लेने से पहले माता पिता से राय लेना न भूलें। 

शुभ रंग- ग्रीन 

लकी नंबर- 6 

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही कारोबार में आपको धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। माताएं अपने बच्चों को moral स्टोरी सुना सकती हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।

शुभ रंग- स्काई ब्लू 

लकी नंबर- 2 

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)  

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लाया है। आपका छूटा काम जल्दी पूरा हो जायेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिये आपको नया मौका मिल सकता है। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुल सकते हैं। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। 

शुभ रंग- रेड 

लकी नंबर- 6 


Share

Leave a Reply