CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पुलवामा हमले की 5वीं बरसी आज, पीएम मोदी ने कहा- ‘शहीदों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा’

पुलवामा हमले की 5वीं बरसी आज, पीएम मोदी ने कहा- ‘शहीदों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा’
Share

 नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले को आज पांच साल पूरे हो गए हैं। उस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आदिल अहमद डार ने 350 किलो विस्फोटक से भरी SUV बस से भिड़ा दी थी। इस हमले में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के 40 जवान शहीद हो गए थे। आज पुलवामा आतंकी हमले की 5वीं बरसी है। लेकिन आज भी इस हादसे की कहानी सुनकर भारतीय लोगों की रूह कांप जाती है।

बता दें कि पुलवामा आतंकी हमला 14 फरवरी 2019 को हुआ था. आज ही के दिन आतंकियों ने 200 किलो विस्फोटकों से लदे वाहन के जरिए सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया था. इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुएए थे.

पीएम मोदी ने दी जवानों को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पुलवामा हमले में शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मैं पुलवामा में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमारे राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।”

भारत ने लिया जवानों की शहादत का बदला
पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना और भारत सरकार ने मिलकर आतंकियों को ललकारते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मैं अपने दिल में वही आग महसूस करता हूं, जो आपके अंदर भड़क रही है।

पीएम ने यह भी कहा था कि सभी के आंसुओं का बदला लिया जाएगा और इसके बाद भारत ने जवानों की शहादत का बदला 12 दिनों के अंदर पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने पर एयरस्ट्राइक कर लिया।


Share

Leave a Reply