BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 14 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 14 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 14 सितम्बर का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक जो लेखन क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लेख प्रकाशित होने की अच्छी संभावना है। बिना किसी तनाव के सारे काम आसानी से पूरे होंगे। सहयोग की भावना रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है, आपके प्रयास सार्थक रहेंगे।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों का ध्यान साझेदारी के कामों की तरफ रहेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लाभ हो सके। दूसरों की गलत बातों पर भी आप ज्यादा प्रतिक्रिया देने से बचेंगे। रुपए-पैसों के मामले में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय बढऩे की भी संभावना है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक आज अपने काम को विज्ञापन के द्वारा विस्तार देने का प्रयास करेंगे। छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करते हुए बड़ी सोच के साथ काम करेंगे। लोगों के साथ अच्छे संपर्क बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर बनी हुई है।

कर्क:

कर्क राशि के जातक आज अपनी सेहत की बेहतरी के लिए पोषक खाना खाने पर ध्यान देंगे तथा डॉक्टर से कंसल्ट करने का योग भी बन रहा है। खराब सेहत कामकाज को भी प्रभावित कर रही है। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य समय है। स्वयं पर धन खर्च का योग बन रहा है।

सिंह:

सिंह राशि के जातक आज अपने क्षेत्र से संबंधित ज्ञान अर्जन कर उसमें उसमें प्रवीणता हासिल करेंगे। अपनी ऊर्जा को पुनर्जीवित करने के लिए आप मनोरंजन की तरफ आकर्षित होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। खर्च भी नियंत्रण में रहेंगे।

कन्या:

कन्या राशि के जातक आज आराम के मूड में रहेंगे। कामकाज को लेकर नई योजनाएं बनेंगी। छुट्टी के दिन का उपयोग परिवार के साथ संबंधों को मजबूत बनाने में करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य दिन है। खर्च नियंत्रित रहेंगे।

तुला:

तुला राशि के जातकों के कई काम यात्रा ना कर पाने की वजह से अटके हुए हैं परंतु कोविड-19 की परिस्थिति में घर से बाहर ना निकल कर ऑनलाइन काम को पूरा करने का प्रयास करें तो लाभ होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। निवेश के लिए धन खर्च करेंगे।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों की रूढि़वादी मानसिकता रहेगी। जिसके लिए वह अपने परिवार की व्यवसायिक प्रथा को कायम रखते हुए कार्य करेंगे। कुटुंब जनों का पूर्ण सहयोग भी आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। लोगों से संपर्क से लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

धनु:

धनु राशि के जातक अपने परिवार के सदस्यों को प्रसन्न रखने के लिए उनकी इच्छाओं की पूर्ति का प्रयास करेंगे। छुट्टी के दिन का सही उपयोग मनोरंजन व आराम के लिए करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। खर्च को नियंत्रण में रखें।

मकर:

मकर राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। अनावश्यक सामान को हटाकर कार्यस्थल को व्यवस्थित करेंगे। रूटीन के काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। धन-लाभ के अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। अनावश्यक खर्चों से इस समय बचें।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक वरिष्ठ जनों की सहायता से कार्यक्षेत्र से संबंधित निर्णय लेने में कामयाब रहेंगे। परिजनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। धन लाभ की अच्छी संभावना बन रही है। उदार मन से दूसरों की मदद भी करेंगे।

मीन:

मीन राशि के जातक के कार्यक्षेत्र के लिए बहुत अच्छा दिन है, प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। मान सम्मान मिलने की संभावना है। उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जिससे धन लाभ की संभावना भी आपके लिए बन जाती है। खर्च नियंत्रण में रहेंगे।

 


Share

Leave a Reply