BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 20 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 20 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 20 जुलाई का राशिफल

मेष:

आज अचानक ही वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। दाम्पत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों में संलग्नता बढ़ेगी। कार्यों में जल्दबाजी से बचें, संयम बनाए रखें। पिता पक्ष से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, चाचा से लाभ प्राप्त होगा। पहले व तीसरे पहर पारिवारिक अशांति हो सकती है। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ:

किसी पराक्रम के कार्य और पुरूषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। कोई चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन में सुख समृद्धि आएगी। प्रेम संबंधों में पिछले कुछ समय से चली आ रही दूरियां समाप्त होंगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा और मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। भाग्य 84 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

लाभकारी समय है युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी। छोटे बच्चों के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों से उपहार व सम्मान की प्राप्ति होगी। कनिष्ठ सदस्यों अथवा संतान पक्ष के कारण परेशानी हो सकती है। खान-पान में परहेज करवाना ही युक्ति संगत है अन्यथा अपच अजीर्ण का प्रभाव रहेगा। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच अभी आपको दबाव में रखेंगे। परिवर्तन की आकांक्षा भी रहेगी। पारिवारिक खर्चो में वृद्धि आर्थिक संतुलन खराब कर सकते हैं। छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। आयत-निर्यात से जुड़े व्यापारियों को कुछ शुभ समाचार प्राप्त होंगे। शुभ संदेश भी आएगा व पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। भाग्य 86 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

पारिवारिक परेशानियां सिर उठा सकती हैं। आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण व्यवहार में परिवर्तन करना होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के संबंध में गलत निर्णय कठिन होगा। आपको अपनी भाषा शैली पर ध्यान देने की जरूरत है। भविष्य की योजनाओं हेतु क्षेत्र विशेष के विशेषज्ञों की सलह मददगार होगी। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

भागदौड़ और परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की प्रक्रियाओं में व्यस्तता रहेगी। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन कुंठाग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। प्रेम जीवन मधुर बना हुआ है। मित्रों से कुछ निराशा हाथ लगेगी। व्यय की पूर्ति होगी। सब अपने आप ठीक होगा। आपकी कार्यशैली में एक नया निखार आएगा। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। कार्य साधक गतिविधियां होंगी। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कईं अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। संतान कोई शुभ समाचार लाएंगे। ससुराल पक्ष से आपको लाभ होगा। प्रेम जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

उत्सव व त्योहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। मित्रों व बंधुजनों के कारण तनाव होने से घर में क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, इसलिए वहीं कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। किसी भी प्रकार के निवेश का निर्णय उचित समय के लिए स्थगित कर दें। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ भी होंगे। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, विपरीत परिस्तिथियों में निर्णय लेने की क्षमता में विकास होगा। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। जटिल कार्यां का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द की आशंका रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। आपके व्यापारिक खर्चों में वृद्धि की आशंका है। परिवार में तनाव से बचें तथा सदस्यों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रेम जीवन में वाणी की कठोरता से संबंधों में दरार संभव है, विवादों से दूर रहें। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि हो सकती है। नियोजित कार्यक्रम सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। पितृपक्ष से लाभ की आशा रहेगी। किसी फिल्मी हस्ती से मेल मुलाकात होगी। भाई-बहनों के सहयोग से आपके सभी कार्य सफलता को प्राप्त होंगे। आप अपने अनुभव के बल पर रोजगार के क्षेत्र में सम्मान प्राप्त करेंगे। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत होगी। अकारण पडऩे वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। परिश्रम की आवश्यकता है, जिससे सक्रिय हुए विरोधी परास्त होंगे। व्यय भार बढ़ेगा। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का अवसर प्राप्त होगा, संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

 


Share

Leave a Reply