BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

आज दिनांक 22 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 22 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 22 जुलाई का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों के सभी प्रयास सफल रहेंगे। अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे निकलने में कामयाब रहेंगे, आपके सही व समय से लिए गए फैसले कामयाबी दिलाने में मुख्य भूमिका निभाएंगे। रुपए-पैसे के मामले में दिन अच्छा है, धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बन रही है।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों को जल्दबाजी में आज कोई भी फैसला नहीं करना चाहिए। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है, कार्यक्षेत्र में किए हुए सभी प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है, धन संपत्ति बनाने में कामयाब रहेंगे। किसी अच्छे काम के लिए धन खर्च करेंगे।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा दिन है पूरी शक्ति के साथ तेजी से काम करेंगे। आप के कामकाज से दूसरे लोग भी प्रभावित होकर आपको सहयोग करेंगे। रुपए पैसों के मामले में अच्छा दिन है परंतु भोग विलास पर खर्चों की वजह से पैसे को संचित करने में कामयाब नहीं हो पाएंगे।

कर्क:

कर्क राशि के जातक बहुत ज्यादा इमोशनल महसूस करेंगे, पार्टनर के साथ संबंध सुधरेंगे। कार्यक्षेत्र को विस्तार देने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है, मौज मस्ती के लिए धन खर्च का योग बनता है, धन को संचित करने के लिए भी प्रयासरत रहेंगे।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। शारीरिक रूप से अपने आपको कमजोर महसूस करेंगे और फालतू के बाद विवाद में फंसने का योग भी बन रहा है। आज के दिन संयम बनाए रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है खर्चों की अधिकता मन को परेशान करेगी।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों के सभी काम आसानी से पूरे होंगे, कार्यक्षेत्र का माहौल सुखद रहेगा। पूर्ण निष्ठा के साथ काम करेंगे। जोखिम लेकर कोई भी काम करने से आज बचना चाहिए, धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बनती हैं, निवेश से भी लाभ होगा।

तुला:

तुला राशि के जातक आज खूब मेहनत करेंगे और उसके परिणाम भी अच्छे मिलेंगे कार्यक्षेत्र में मान सम्मान मिलने की संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा समय है, धन समृद्धि बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को कामकाज की अधिकता रहेगी प्रॉपर प्लानिंग के साथ काम करना बहुत जरूरी रहेगा। हालांकि भाग्य का पूर्ण सहयोग आपको मिल रहा है। रुपए पैसों के मामले में कुछ रुकावट का सामना करना पड़ सकता है, परंतु कुछ समय बाद एक साथ धन की प्राप्ति की संभावना बन रही है।

धनु:

धनु राशि के जातकों के घर परिवार का माहौल बहुत ज्यादा सहायक नहीं होगा, मानसिक शांति नहीं मिलेगी, इस समय में फालतू बातों पर ध्यान ना देकर काम पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करें, आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है, धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं।

मकर:

मकर राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा दिन है, दूसरे लोगों को पीछे छोड़ते हुए अपना प्रभाव बनाने में कामयाब रहेंगे। रचनात्मक विचार कामकाज को आसान बनाने में मददगार होंगे, आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है, जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार ही फल मिलेगा।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक आज ऑफिस में आगे होकर सारे काम करेंगे और सभी काम आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। आत्मविश्वास से विरोधियों को परास्त करने में भी कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है, धन से संबंधित फैसले में जल्दबाजी न करें।

मीन:

मीन राशि के जातक मानसिक रूप से अशांत रहेंगे, भावनात्मक रूप से अपने आप को बहुत कमजोर महसूस करेंगे, कामकाज में अपनी कलात्मक क्षमता का प्रयोग करेंगे तो लाभ होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है, निवेश लाभदायक सिद्ध होगा।

 


Share

Leave a Reply