लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

आज दिनांक 26 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 26 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 26 जुलाई का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों का रुझान धार्मिक क्रियाकलापों की तरफ रहेगा। कुछ जातक ज्ञान प्राप्त करने के लिए भी प्रयास करेंगे। अपने काम के लिए बहुत मेहनत करेंगे। प्रयासों को जारी रखें मान-सम्मान प्राप्ति का समय है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ:

वृष राशि के जातक मजाक मस्ती के मूड में रहेंगे। जो भी बोलें सोच-समझकर बोलेंगे तो अच्छा रहेगा क्योंकि आपकी बातें दूसरों को चुभ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत से लाभ होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन लाभ के योग बनते हैं।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को कामकाज के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। तरह-तरह की मुश्किलें परेशानियां खड़ी कर सकती हैं। लेकिन धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं। अपनी पसंद की चीज को खरीदने के लिए आप आर्थिक स्थिति का ध्यान नहीं रखेंगे।

कर्क:

कर्क राशि के जातक आज अपने आपको बेहतर साबित करने के लिए पूरी क्षमता के साथ काम में लगे रहेंगे। आज सारा ध्यान अधिक से अधिक धन कमाकर उसे संचित करने पर रहेगा। भविष्य के खर्चे को ध्यान रखकर सही प्लानिंग के साथ निवेश करना लाभदायक रहेगा।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को आत्मप्रशंसा तथा अति अभिमान से बचना चाहिए। जितना ज्यादा लोगों को सहयोग करके चलेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिए परिस्थितियां उत्तम है। मनोनुकूल काम हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। अचानक धन प्राप्ति का योग बनता है।

कन्या:

कन्या राशि के जातक शारीरिक मेहनत के बजाय मानसिक मेहनत पर ज्यादा फोकस करेंगे। आज सारा ध्यान धन कमाने पर रहेगा। कोविड-19 की वजह से यात्रा कर पाना आपके लिए संभव नहीं हो पा रहा है जिससे बहुत से काम अटक रहे हैं परंतु परिस्थितियों को समझकर ही आगे कोई निर्णय लें।

तुला:

तुला राशि के जातकों के लिए मान-सम्मान प्राप्ति का दिन है। पुराने संपर्क आज कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन लोगों की सहायता से आपके सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक रूप से बहुत लाभदायक समय है। भोलेनाथ की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को विपरीत परिस्थितियों का फायदा मिलेगा। अपने कामकाज बुद्धि विवेक के सही प्रयोग से मान-सम्मान प्राप्ति में कामयाब रहेंगे। ट्रेनिंग देने के काम से जुड़े हुए जातकों के लिए बहुत अच्छा समय है। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक दिन है। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे।

धनु:

धनु राशि के जातकों के सभी काम पूरे हो जाएंगे। आप जानते हैं कि कुछ भी बुरा होने वाला नहीं है परंतु फिर भी आप डरते रहेंगे। मेहनत के अनुकूल धन की प्राप्ति नहीं होगी। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए धन खर्च का योग बन रहा है।

मकर:

मकर राशि के जातक कामकाज को लेकर तनावग्रस्त रहेंगे। कठोर मेहनत के बाद भी समय पर काम पूरा नहीं हो पाने का मलाल रहेगा। जिसकी वजह से उच्च अधिकारियों से रिश्ते खराब होने की आशंका बनती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों को आज अहंकार से बचना चाहिए। आपकी बड़ी-बड़ी बातें दूसरों को चोट पहुंचा सकती हैं। सोच-समझकर व्यवहार करें। परिवार के लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है। बिना अधिक प्रयास के धन प्राप्ति का योग बनता है।

मीन:

मीन राशि के जातक कामकाज की अधिकता की वजह से मानसिक व्यग्रता का शिकार होंगे। कामकाज में सफलता के लिए जितना ज्यादा प्रैक्टिकल अप्रोच अपनाएंगे लाभदायक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय पॉजिटिव है। व्यवसाय के लिए कुछ धन खर्च करके लाभ को बढ़ा सकते हैं।

 


Share

Leave a Reply