छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

आज दिनांक 3 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 3 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 3 अगस्त का राशिफल

मेष:

आज दोपहर बाद चंद्रमा और शनि का संयोग होगा, आप नए हफ्ते की तैयारी को लेकर योजना बनाएंगे। खरीदारी का प्लान भी आज बनेगा लेकिन बजट जरा संभलकर बनाएं। पुराने मित्र और संबंधियों से मिलना-जुलना हो सकता है। जीवनसाथी और ससुराल से सुख मिलने का योग है। रात का समय मनोरंजन और आनंद में बीतेगा। भाग्य 91 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। काफी समय से अटके घरेलू और बाहरी काम को भी आप निबटा सकते हैं। परिवार के साथ रोमांचक पल का आनंद लेंगे। त्योहार के लिए जरूरी चीजों संग कुछ घरेलू चीजों की भी आज खरीदारी करेंगे। अतिउत्साह में चोट ना लगे इस बात का ध्यान रखें। खरीदारी में लापरवाही से बचें। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

ना चाहते हुए भी आज आपको कुछ गैरजरूरी चीजों पर धन खर्च करना होगा। जो लोग बीमार हैं उन्हें अपनी सेहत का अतिरिक्त ख्याल रखना होगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। शाम का समय गीत-संगीत और आनंद में बीतेगा। अचानक लाभ से मन आनंदित होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। भाग्य 64 प्रतिशत तक साथ देगा।

कर्क:

आज आपकी राशि में बुध का प्रवेश हुआ है, भाग्य का साथ मिलेगा। मेहनत और लगन से आप जो भी काम करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। प्रेमी से मिलन और बातों से उत्साहित रहेंगे। शौक-मौज पर धन खर्च हो सकता है। उपहारों की खरीदारी कर सकते हैं। विरोधियों का पक्ष कमजोर रहेगा, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 88 प्रतिशत तक भाग्य साथ देता रहेगा।

सिंह:

किसी कारण से आज आपका मन उदासीन और खिन्न रह सकता है। लेकिन दोपहर के बाद का समय आपको अनुकूल प्रतीत होगा। ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद होने की आशंका है, वाणी और व्यवहार को संयमित रखें। आंखों में तकलीफ हो सकती है। भाग्य 50 प्रतिशत तक साथ देता नजर आ रहा है।

कन्या:

राशि स्वामी बुध का राशि परिवर्तन और चंद्रमा का गोचर आज आपको साहस और आत्मविश्वास से भरपूर बना रहा है। माता-पिता से सुख और सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। कुछ जरूरी और कुछ गैर जरूरी खरीदारी होंगे जिनमें धन का व्यय होगा। कारोबारियों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। आपके लिए सलाह है कि बिना मांगे सलाह और सहयोग से बचें, लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। भाग्य 67 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

आज सितारे अनुकूल चल रहे हैं। परिवार के साथ सुख और आनंद के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। मन में नई योजनाएं और विचार आते रहेंगे जो आपको उत्साहित रखेंगे। भाई-बहनों से खुशी मिलेगी। दूर रहने वाले संबंधियों से बात या मुलाकात हो सकती है। वरिष्ठजनों एवं गुरुओं से आशीर्वाद प्राप्त होगा। अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक आपके साथ है।

वृश्चिक:

किसी विवाद या उलझन से आप परेशान हैं तो इनसे निजाद पा सकते हैं। कारोबार में वृद्धि और उन्नति के लिए प्रयास कर रहे लोगों को आज मेहनत से सफलता मिलेगी। आपके लिए सलाह है कि धैर्य और साहस बनाए रखें, दिन के दूसरे भाग से स्थिति आपके पक्ष में लगेगी। घर के अधूरे काम आज पूरा कर लेंगे। भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

आज आप धर्म-कर्म और परोपकार के काम करेंगे। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा, आर्थिक मामलों में भी दिन अनुकूल रहेगा। छात्र मौज-मस्ती के साथ पढ़ाई लिखाई भी पूरी कर पाएंगे। सलाह है कि आज खान-पान संयमित रखें, उदर विकार की आशंका है। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

आज आपकी राशि में चंद्रमा का आगमन हो रहा है। ससुराल पक्ष से प्यार सम्मान और लाभ मिलेगा। रुके हुए काम बनेंगे, करोबार में लाभ मिलेगा। भविष्य की योजनाओं पर आज कुछ निवेश भी कर सकते हैं। शॉपिंग पर धन खर्च होगा। छोटी दूरी की यात्रा भी हो सकती है। भाग्य 78 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

कुंभ:

आज का दिन आपका सुख और आनंद में बीतेगा। रुचिकर भोजन का आनंद मिल सकता है। आज खर्चे खूब होने वाले हैं, व्यय पर नियंत्रण का प्रयास करें, क्योंकि महीना तो अभी शुरू ही हुआ है। बुद्धि और विवेक से आज कई उलझनों और परेशानियों का हल निकाल पाएंगे। मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

आज सामाजिक क्षेत्र में आपका आपका प्रभाव बढ़ेगा। मित्रों और संबंधियों से मेल-मुलाकात हो सकती है। नए लोगों से संपर्क होने का भी आज योग बना हुआ है। संतान से संबंधित काम में आज आप समय देंगे। योग और ध्यान करें, सेहत के लिए लाभकारी रहेगा। बाहर के खान-पान से बचें। भाग्य 77 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है।

 


Share

Leave a Reply