BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |

आज दिनांक 9 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 9 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 9 सितम्बर का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में मर्यादित शिष्ट आचरण में सफलता दिलाने में सहायक होगा। अधिकृत रूप से अपने सहयोगियों की गलतियों को समझकर उनका निवारण करने का प्रयास करेंगे। लोगों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा दिन है। लाभ की अच्छी संभावना बन जाती है।जानिए क्या पितृपक्ष में दाढ़ी व बाल काटने से पूर्वज कष्ट होता है या नहीं

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के कार्य क्षेत्र में कुछ वरिष्ठ सदस्य का दखल परेशानी खड़ी कर सकता है। आपके प्रयासों के व्यर्थ जाने से और इच्छा के अनुरूप परिणाम ना मिलने से निराशा की भावना रहेगी। रुपये-पैसों के मामले में दिन कुछ खास नहीं है। खर्चों को लेकर चिंताग्रस्त रहेंगे।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक आज अपने प्रयासों से सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। उनके काम के प्रति समर्पण तथा कठोर परिश्रम को लोगों के द्वारा सराहा जाएगा। मान-सम्मान दिलाने वाला दिन है। आर्थिक रूप से भी दिन बहुत अच्छा है। आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की संभावना है।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों को कुटुंबजनों का सहयोग कामकाज में मिलेगा। पारिवारिक संस्कारों का उपयोग करते हुए कार्यक्षेत्र को विस्तार देने में कामयाब रहेंगे। फाइनेंस के मामले में दिन अच्छा रहेगा। धन की बचत से भविष्य को सुरक्षित कर पाएंगे।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों का स्वाभिमान उन्हें दूसरों से मदद लेने से रोकेगा। स्वयं के प्रयास के द्वारा सफलता पाने की संभावना भी बहुत अच्छी है। स्वाभिमान अहंकार में ना बदले इस बात का ध्यान रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। अचानक लाभ की संभावना है।

कन्या:

कन्या राशि के जातक जो विदेश में बसना चाहते हैं या जिनका कामकाज विदेश से संबंधित है उनके लिए बहुत अच्छा दिन है। आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है। आसानी से धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। धन का निवेश लाभदायक रहेगा।

तुला:

तुला राशि के जातकों को मित्र या बड़े भाई के सहयोग से नए अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे। जिस से बड़ी मात्रा में धन लाभ की संभावना बन जाती है। मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से दबी हुई इच्छापूर्ति की संभावना भी बन रही है।जानिए कितने प्रकार के होते हैं श्राद्ध और पितृपक्ष के अलावा इन दिनों में भी करें

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मान-सम्मान की बढ़ोतरी कराने वाला दिन है। कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहेगा। अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेंगे। प्रमोशन के लिए भी आज का दिन बहुत उपयुक्त है। आर्थिक दृष्टिकोण से समृद्धि देने वाला दिन है।

धनु:

धनु राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली दिन है। लंबे समय से चले आ रहे अवरोध दूर होंगे। परिस्थितियों के सही आंकलन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। आपके प्रयास के द्वारा धन प्राप्ति की भी अच्छी संभावना बन रही है।

मकर:

मकर राशि के जातक यह जानते हुए भी कि कुछ भी गलत नहीं होने वाला है फिर भी डर और नकारात्मक विचारों से ग्रस्त रहेंगे। रिसर्च फील्ड से जुड़े हुए जातकों के लिए अच्छा समय है। आर्थिक रूप से बहुत अच्छा समय है। आपके द्वारा किए गए पूर्व प्रयास फलदायक रहेंगे।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों को अपने जीवन साथी के साथ खटपट होने की वजह से कार्यक्षेत्र में भी तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले लोगों का प्रगति का योग बनता है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। खर्च को नियंत्रित करने का प्रयास करें।

मीन:

मीन राशि के जातकों की व्यवसायिक जिंदगी के लिए बहुत अच्छा समय है। ना केवल काम के पूरा होने की खुशी रहेगी बल्कि अपने उच्च अधिकारियों तथा अधीनस्थ कर्मचारियों से आपके संबंध अच्छे बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है। निवेश के लिए धन खर्च करेंगे।

 


Share

Leave a Reply