छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

आज दिनांक 29 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 29 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 29 अगस्त का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों का कामकाज के सही गलत को लेकर अपने जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है। आप हर काम को नियम कायदे के अनुसार ही करना चाहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। अधिक से अधिक धन को निवेश करने तथा समृद्धि बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

वृषभ:

वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कंपटीशन का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने में कामयाब रहेंगे। आज सारा फोकस परिवार के लिए ज्यादा से ज्यादा धन जुटाने पर रहेगा। कैश फ्लो सही ना होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को सही प्लानिंग के साथ काम करना बहुत जरूरी है। मन में भटकाव हो सकता है, जिसकी वजह से कामकाज प्रभावित होगा। समय सीमा का ध्यान रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। पुरानी मेहनत का फल भी आज आपको मिलेगा।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों के सभी का सुखपूर्वक आसानी से पूरे होंगे। अपनी ऊर्जा को सही ढंग से उपयोग में लाएं। ग्रह नक्षत्र पूरी तरह सहायक बन रहे हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। परंतु खर्च की समय सीमा जरूर तय करें। वाहन के रखरखाव पर खर्च होने का योग है।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों के कामकाज में कलात्मकता के साथ-साथ परफेक्शन भी रहेगा। आधिकारिक गुणों का विकास होगा। अहंकार को अपने भीतर ना आने दें। टीम में काम करने से लाभ होगा। बहुत ज्यादा तर्क वितर्क से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतरीन समय है।

कन्या:

कन्या राशि के जातक अपने कलात्मक वाक कौशल की वजह से कार्यक्षेत्र का माहौल हल्का बनाने का प्रयास करेंगे। आज आप पूरे परफेक्शन के साथ काम करेंगे और ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे। भाग्य का पूरा सहयोग आज आपको मिल रहा है। धन समृद्धि बढ़ाने वाला दिन है।

तुला:

तुला राशि के जातक सफलता प्राप्ति के लिए नियम कायदों का भी उल्लंघन करेंगे। क्षणिक फायदे के लिए किए गए गलत काम मुश्किल का सबब बन सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए धन खर्च का योग बन रहा है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों का सारा ध्यान आज कामकाज को विस्तार देने की प्लानिंग पर रहेगा। उसके लिए अगर कुछ रिसर्च की जरूरत पड़ी तो वह उससे भी पीछे नहीं हटेंगे। कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा। धन प्राप्ति की भी अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं।

धनु:

धनु राशि के जातकों के कामकाज में कलात्मकता तथा परफेक्शन रहेगा। निर्माण कार्य से जुड़े हुए जातकों के लिए भी बेहतरीन समय है। समय पर सभी काम पूरे हो जाएंगे। धन लाभ की अच्छी संभावनाएं आपके लिए बन रही हैं। खर्च नियंत्रण के प्रयास सफल रहेंगे।

मकर:

मकर राशि के जातकों को अपने उच्चाधिकारियों के दबाव में काम करना पड़ सकता है। गलतियों को स्वीकार करते हुए फोकस होकर काम करें। काम को जल्दी से जल्दी पूरा करने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से लाभदायक समय है। एक साथ कई खर्चे आपके सामने आ सकते हैं।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के मन में योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कुछ कंफ्यूजन हो सकता है। परंतु लोगों के सहयोग से आप सही रास्ते को चुन पाएंगे। काम को जल्दी से जल्दी पूरा करना चाहेंगे। आपकी योजना अनुसार लक्ष्य प्राप्ति भी हो जाएगी। कमाई के लिहाज से बेहतरीन दिन है।

मीन:

मीन राशि के जातकों की क्रिएटिव क्षमता कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने में सहायक होगी। काम की सही ढंग से मार्केटिंग करने से अच्छा धन लाभ होने की संभावना भी आपके लिए बन रही हैं। पैसों के मामले में बहुत अच्छा दिन है। उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्ति की संभावना है।

 


Share

Leave a Reply