छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

आज दिनांक 13 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 13 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 13 जुलाई का राशिफल

मेष:

मेष राशि वाले बुद्धि और लगन से कठिनाईयों से निकल पाएंगे। धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज काम के सिलसिले में यात्रा भी हो सकती है। छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, अत: प्रय प्रतिशतशील रहें। अपने आप पर विश्वास रखें, जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान मिलेगा। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ:

आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। परिवार के सहयोग से आपके उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रेम जीवन नवीनता व मधुरता आएगी। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

आज आपका समय तेजी से आगे बढऩे का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। अत: व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें। अपने कार्य में ध्यान केंद्रत करें। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन किसी बहन-भाई की चिंता में व्यतीत हो सकता है, क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिंता आपको परेशान कर सकती है। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं। राजकीय क्षेत्र के जातकों के कार्यों की अधिकारीगण सराहना करेंगे, सहयोगियों में आपकी स्वीकार्यता का विकास होगा। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

आज आपको कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। प्रेम जीवन में नया उत्साह आएगा, रिश्तों को नया रूप देना का समय है। माता-पिता का स्नेह प्राप्त होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

बिजनस के लिए भागदौड़ आपको करनी पड़ सकती है, उसके नतीजे लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन लाभ आपको प्राप्त होगा। घर से बाहर मास्क लगाकर ही निकलें। स्वच्छ जल का सेवन करें, विष्णु जनित रोगों से सावधान रहें। अधिकारी वर्ग तथा सहयोगियों का समर्थन प्राप्त होगा। भाग्य 78 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

आज आप अकारण ही चिंतित और परेशान हो सकते हैं। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगो को पराजित कर सकते हैं। अत: मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है। आपकी व्यव्हार कुशलता तथा कर्मठता कार्यों में सहायक सिद्ध होगी। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। छात्रों की वित्तीय समस्यायों से मुक्ति मिलेगी। रूका हुआ धन मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा। पिता की सेहत का खास ध्यान रखें। राजनीति तथा समाजसेवा से जुड़े जातकों के लिए समय उत्तम बना हुआ है। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिनभर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। भाग्य 86 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिनभर बना रहेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। आप अपने कार्यक्षेत्र का सफलतापूर्वक विस्तार करेंगे। विदेश से कुछ शुभ समाचर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

आज उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढऩा स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रूपया उधार न दें वापस नहीं मिलेगा। छात्रों को अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास होगा, प्रतियोगिताएं में सफलता प्राप्त होगी। माता-पिता-गुरू की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

 


Share

Leave a Reply