BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |

Aaj ka Panchang 9 May 2026: आज ज्येष्ठ माह की सप्तमी तिथि, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 9 May 2026: आज ज्येष्ठ माह की सप्तमी तिथि, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग
Share

 Aaj ka Panchang, 9 May 2026: सनातन धर्म में पंचांग के पांचों अंग (तिथि, वार, करण, योग और नक्षत्र) के आधार पर ही दिन की शुरुआत और शुभ-अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है. 9 मई 2026 को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी. इस दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ विजय मुहूर्त भी रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए विशेष रूप से फलदायी साबित होगा.

ज्येष्ठ माह की सप्तमी तिथि आज

9 मई को सूर्योदय 5 बजकर 34 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 1 मिनट पर होगा. कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगी. इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी. हालांकि, उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन सप्तमी तिथि का ही मान होगा. नक्षत्र श्रवण, जो रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लगेगा. वहीं, शुक्ल योग 10 मई की सुबह 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा. करण बव दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक और उसके बाद बालव करण रहेगा.

नए कार्य, यात्रा, शुभ आयोजन या महत्वपूर्ण फैसला लेने की सोच रहे हैं, तो विजय मुहूर्त और अभिजीत मुहूर्त का लाभ उठा सकते हैं.राहुकाल और अन्य अशुभ समय में सावधानी बरतने की सलाह विद्वान देते हैं. पंचांग के अनुसार समय का सही उपयोग करने से कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

शुभ मुहूर्त 

शनिवार के शुभ मुहूर्त व योग की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 10 मिनट से 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगा, जो अभिजीत मुहूर्त के साथ मिलकर शुभ कार्यों के लिए बहुत अच्छा समय माना जाता है. वहीं, अमृत काल दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 1 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजे से 7 बजकर 21 मिनट तक रहेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 34 मिनट से रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगा.

अशुभ समय 

अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल सुबह 8 बजकर 56 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. इस दौरान किसी भी शुभ या नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. यमगंड दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 5 बजकर 34 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. दुर्मुहूर्त सुबह 5 बजकर 34 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा.


Share

Leave a Reply