छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज 18 जनवरी का दिन, यहां पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज 18 जनवरी का दिन, यहां पढ़ें राशिफल
Share

 Aaj Ka Rashifal 18 January 2024: आज पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 8 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। आज दोपहर 2 बजकर 47 तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 58 मिनट अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज रात 9 बजकर 7 मिनट पर शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज पारिवारिक काम को पूरा करने में आपको घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त  होगा। कोई सहपाठी अपनी कुछ पर्सनल बातें आपसे शेयर कर सकता है। आप दोस्त की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी विषय पर शिक्षकों से चर्चा करेंगे। सेहत के लिहाज से दिन ज्यादा अच्छा रहेगा। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस करने से बचना चाहिए।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 4

वृष राशि- 

आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते कोई काम रुक सकता है। आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर ले लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। आपके दिमाग में खुद-ब-खुद नए-नए आइडियाज आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए आपको किसी की मदद मिल सकती है।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 2

मिथुन राशि- 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो छात्र बारहवी के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। साथ ही जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिए जाना चाहते हैं, वे किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी

रखने की जरूरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में ध्यान रखने की जरूरत है, आपके स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 7

कर्क राशि- 

आज आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है, आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन उत्तम है, पहले दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दांपत्य रिश्ते में भी भरपूर मधुरता रहेगी। बिना वजह की उलझनें जीवन से अपने आप दूर हो जायेंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 3

सिंह राशि- 

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुई एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। शाम को घर का माहौल ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख बना रहेगा।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 8

कन्या राशि- 

आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आपको मन मुताबिक फल मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा, बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। ऑफिस में किसी काम के लिए आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। आज आपके बिजनेस में तरक्की होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 4

तुला राशि- 

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके कार्य जरूर सफल रहेंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिए वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। कन्या के लिए आपको सुयोग्य वर मिलने के योग हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी
खबर मिल सकती है। दांपत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि- 

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बहुत-सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 2

धनु राशि- 

आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज प्रसिद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर के साथ बिताएंगे। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। छोटे उद्योगों में निवेश के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिए भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार बन रहे हैं।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 7

मकर राशि- 

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरूरत है। किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा।
किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 9

कुंभ राशि- 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी, हर कोई आपके अच्छे व्यवहार से प्रभावित होगा। आज समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिए दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस में काम
करने में आपका कोई सानी नहीं होगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिए आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 3

मीन राशि- 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर रिश्ते बने रहेंगे। घरेलू कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज जिन विद्यार्थियों का कंप्यूटर साइंस का एग्जाम है, उनकी सफलता सुनिश्चित होगी।
किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की प्लानिंग बनायेंगे। शाम को अपने बच्चों के साथ बेहतर टाईम स्पेंड करेंगे। पैसों के मामले में कुछ लोग बेहद मददगार साबित होंगे।

  1. शुभ रंग- ब्लैक
  2. शुभ अंक- 1

Share

Leave a Reply