छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

Aaj ka rashifal 15th August 2022: सिंह राशि के जातकों को व्यापार में प्राप्त होगी सफलता...जानें-बाकी राशियों का हाल

Aaj ka rashifal 15th August 2022: सिंह राशि के जातकों को व्यापार में प्राप्त होगी सफलता...जानें-बाकी राशियों का हाल
Share

 नई दिल्ली, Aaj ka rashifal 15th 2022: आज 15 अगस्त ,सोमवार का दिन, भाद्रपद मास, की चतुर्थी तिथि 9.02 PM तक रहेगी उसके बाद पंचमी तिथि लग रही है। आज स्वतंत्रता दिवस का शुभ दिन है। आज का दिन हर प्रकार के शुभ कार्यों के लिए, किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण व्यवसाय,कैसा भी निर्माण कार्य,आध्यात्मिक अनुष्ठान, घरेलू कार्य तथा किसी भी नवीन चर्चा हर प्रकार यात्रा का आरंभ एवं किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधियों को आरम्भ करने के लिए अति शुभ रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों का हल प्राप्त होगा। मित्रों की सहायता से कोई बड़ा काम बन सकता है। नैया पार क्षेत्र में आज का दिन फायदेमंद रहेगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर परिवार में सुख शांति रहेंगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा सेहत से जुड़ी सभी समस्याओं का अंत होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में चल रही मुश्किलें समाप्त होगी। पूर्व में अटकी हुई सभी योजनाएं सुचारु रूप से चलने लगेंगी पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। विदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्रों के लिए समय अच्छा है कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आप शारीरिक आलस्य का सामना करेंगे।सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में कोई गलत निर्णय लेने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग कन्फ्यूजन की स्थिति में किसी की सलाह लेकर ही पूंजी निवेश करें। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी होंगी। धन्यवाद एक संबंधों में चल रहे गतिरोध समाप्त हो भाई बहनों का साथ मिलेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी धन लाभ के योग बन रहे हैं । कार्यक्षेत्र में बाद विवाद की स्थिति बन सकती है क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापारी वर्ग को कोई बड़ी डील हासिल करने में सफलता प्राप्त होगी। मेडिकल फील्ड, फार्मेसी से जुड़ें लोगों के लिए सफलता के योग है। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेंगा।कार्यस्थल पर अपनी मेहनत और लगन से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा मान सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी व्यापार में सफलता प्राप्त होगी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।छात्र आज पढ़ाई लिखाई में खूब मेहनत करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आप काफी उत्साहित रहेंगे, कार्य क्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे हर काम में सफलता मिलेंगी। आर्थिक प्रयास सफल होंगे धनलाभ की योग बन रहे हैं। आयात निर्यात से जुड़ें व्यापार में मुनाफा कमा सकते हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में सुख शांति रहेंगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होंगा। कार्यस्थल पर चल रही चुनौती समाप्त होगा कार्य सामान्य गति से चलेंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेंगे धन लाभ के योग बन रहे हैं। पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। शेयर मार्केट, सट्टा बाज़ार से मुनाफा कमा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन बेहद खास रहेगा। आर्थिक जीवन व व्यक्तिगत जीवन दोनों तरफ सामंजस्य बनाकर चलेंगे। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा। जिन योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगी। खर्चों की अधिकता रहेंगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी होगा। शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा। मित्रों की सहायता से निजी समस्याओं के समाधान प्राप्त होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी स्थिति अच्छी रहेगी, सभी कार्यों को बेहतर ढंग से समय पर पूर्ण करें। व्यापारिक क्षेत्र में किए गए निवेश फायदेमंद साबित होंगे। आज आपका मन अध्यात्म की तरफ़ रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़ें जातकों का समय अनुकूल है लॉटरी, सट्टा से धनलाभ के योग बन रहे हैं। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेंगी। कार्यक्षेत्र में किस्मत का सहयोग प्राप्त होगा सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे व धन लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापारिक मामलों में चल रहे गतिरोध दूर होंगे उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में दूर की यात्रा हो सकती है, जो फायदेमंद सिद्ध होगी। छात्रों का समय मौज मस्ती में बीतेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। विपरीत परिस्थितियां आपके फेवर में होंगी। बहुत समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में आपके बेहतर प्रदर्शन के लिए उच्चाधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे मान सम्मान में वृद्धि होगी।सरकारी नौकरी के लिए कोशिश करने वालों को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी सकारात्मक सोच और भरपूर आत्मविश्वास की वजह से कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है वरिष्ठअधिकारी आपसे प्रभावित होंगे। नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।


Share

Leave a Reply